फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England team will go to Bangladesh after six years will play bilateral T20 series for the first time

England tour of Bangladesh: छह साल बाद बांग्लादेश जाएगी इंग्लैंड की टीम, पहली बार खेलेगी द्विपक्षीय टी20 सीरीज

Tue, 27 Dec 2022 07:57 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: रोहित राज Updated Tue, 27 Dec 2022 07:57 PM IST
सार

इंग्लैंड और बांग्लादेश के बीच अब तक एक टी20 मैच खेला गया है। दोनों टीमें 2021 टी20 विश्व कप में आमने-सामने हुई थीं। तब इंग्लैंड ने आठ विकेट से जीत हासिल की थी।

विज्ञापन
England team will go to Bangladesh after six years will play bilateral T20 series for the first time
बांग्लादेश बनाम इंग्लैंड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी20 चैंपियन इंग्लैंड की टीम अगले साल मार्च में बांग्लादेश का दौरा करेगी। दोनों देशों के बीच पहली बार कोई द्विपक्षीय टी20 सीरीज खेली जाएगी। इंग्लैंड की टीम इस दौरान वनडे सीरीज भी खेलेगी। वह अक्तूबर 2016 के बाद पहली बार बांग्लादेश के दौरे पर जाएगी। तब इंग्लैंड ने तीन वनडे मैचों की सीरीज में 2-1 से जीत हासिल की थी। वहीं, दो टेस्ट मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर रही थी।
विज्ञापन


इंग्लैंड और बांग्लादेश के बीच अब तक एक टी20 मैच खेला गया है। दोनों टीमें 2021 टी20 विश्व कप में आमने-सामने हुई थीं। तब इंग्लैंड ने आठ विकेट से जीत हासिल की थी। इंग्लैंड की टीम बांग्लादेश दौरे की शुरुआत वनडे सीरीज करेगी। पहला मैच एक मार्च 2023 को खेला जाएगा। इसके बाद नौ मार्च से टी20 सीरीज खेली जाएगी। इंग्लैंड की टीम दौरे पर वनडे सीरीज से पहले दो अभ्यास मैच भी खेलेगी।
विज्ञापन


दौरे के बारे में बात करते हुए ईसीबी के अंतरिम मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्लेयर कोनोर ने कहा, "यह रोमांचक है कि इंग्लैंड की टीम 2016 के बाद पहली बार बांग्लादेश लौटेगी। इस बहुप्रतीक्षित दौरे के लिए ढाका और चटगांव में शानदार माहौल होगा। बांग्लादेश में क्रिकेट के लिए एक बड़ा जुनून है और हम एक ऐसी टीम के खिलाफ कड़ी चुनौती की उम्मीद करते हैं, जिसका घरेलू मैदानों पर शानदार रिकॉर्ड है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


घरेलू मैदान पर मजबूत बांग्लादेश
बांग्लादेश की टीम अपने घरेलू मैदान पर काफी मजबूत है। वह 2020 से अब तक पांच टी20 सीरीज खेली है। इस दौरान तीन में उसे जीत मिली। बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को हराया है। उसे पाकिस्तान के खिलाफ हार मिली थी और अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज 1-1 से बराबर रहा था। वनडे सीरीज की बात करें तो वह 2016 के बाद से घर में नहीं हारा है। पिछली बार उसे इंग्लैंड ने ही 2-1 से हराया था। तब से बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे (दो बार), वेस्टइंडीज (दो बार), श्रीलंका, अफगानिस्तान और भारत को हराया है।

इंग्लैंड के बांग्लादेश दौरे (2023) का शेड्यूल
तारीख मैच जगह
एक मार्च पहला वनडे ढाका
तीन मार्च दूसरा वनडे ढाका
छह मार्च तीसरा वनडे चटगांव
नौ मार्च पहला टी20 चटगांव
12 मार्च दूसरा टी20 ढाका
14 मार्च तीसरा टी20 ढाका
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed