फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England team slash fourth highest total score in Test cricket match against Pakistan stats and records

PAK vs ENG: इंग्लैंड ने टेस्ट इतिहास का चौथा सर्वोच्च स्कोर बनाया, रूट-ब्रूक की पारी से लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

Thu, 10 Oct 2024 05:53 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्तान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्तान Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 10 Oct 2024 05:53 PM IST
सार

पाकिस्तान ने पहली पारी में 556 रन बनाए थे, लेकिन उसकी गेंदबाजी काफी खराब रही और रूट तथा ब्रूक ने शानदार पारी खेल इंग्लैंड को बढ़त दिला दी। पहले टेस्ट के चौथे दिन इंग्लैंड ने पाकिस्तान पर 267 रनों की बढ़त बना ली है।

विज्ञापन
England team slash fourth highest total score in Test cricket match against Pakistan stats and records
पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में पहली पारी सात विकेट पर 823 रन बनाकर घोषित की। इंग्लैंड ने इसके साथ ही टेस्ट क्रिकेट के इतिहास का चौथा सर्वोच्च बनाया। इंग्लैंड के लिए हैरी ब्रूक ने सबसे ज्यादा 317 रन बनाए और उनका साथ जो रूट ने बखूबी निभाया। रूट ने 262 रनों की पारी खेली। रूट और ब्रूक की शानदार पारियों से इंग्लैंड ने टेस्ट में कीर्तिमान रचा और रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। 
विज्ञापन

पाकिस्तान ने पहली पारी में 556 रन बनाए थे, लेकिन उसकी गेंदबाजी काफी खराब रही और रूट तथा ब्रूक ने शानदार पारी खेल इंग्लैंड को बढ़त दिला दी। पहले टेस्ट के चौथे दिन इंग्लैंड ने पाकिस्तान पर 267 रनों की बढ़त बना ली है। इस दौरान ब्रूक ने अपने करियर का पहला तिहरा शतक जड़ा। ब्रूक एक पारी में 300 से अधिक रन बनाने वाले छठे इंग्लिश बल्लेबाज बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रूट-ब्रूक ने की इंग्लैंड के लिए सबसे बड़ी साझेदारी
इंग्लैंड अगर पाकिस्तान के खिलाफ बढ़त लेने में सफल रहा तो उसका सबसे बड़ा श्रेय ब्रूक और रूट की साझेदारी को जाता है। पाकिस्तान के बड़े स्कोर के जवाब में इंग्लैंड ने एक समय अपने तीन विकेट 249 रन पर गंवा दिए थे। लेकिन इसके बाद रूट और ब्रूक ने अपने पैर चट्टान की तरह क्रीज पर जमा लिए। दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए 454 रनों की साझेदारी की। यह टेस्ट में किसी भी विकेट के लिए की गई चौथी सबसे बड़ी और इंग्लैंड के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। 
विज्ञापन

टेस्ट में सबसे बड़ी साझेदारी
साझेदार रन विकेट टीम बनाम वर्ष
संगाकारा-जयवर्धने 624 तीसरे श्रीलंका दक्षिण अफ्रीका 2006
महानामा-जयसूर्या 576 दूसरे श्रीलंका भारत 1997
जोंस-क्रोव 467 तीसरे न्यूजीलैंड श्रीलंका 1991
रूट-ब्रूक 454 चौथे इंग्लैंड पाकिस्तान 2024

ब्रूक 34 साल में इंग्लैंड के लिए तिहरा शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज
ब्रूक ने इसके साथ ही एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली। 34 साल में वह इस प्रारूप में इंग्लैंड के लिए तिहरा शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। ब्रूक पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। इससे पहले यह कारनामा 1954 में डेनिस कॉम्पटन ने किया था, जिन्होंने ट्रेंट ब्रिज में 278 रनों की पारी खेली थी। वहीं, इंग्लैंड के लिए 34 साल बाद किसी बल्लेबाज ने टेस्ट में तिहरा शतक जड़ा है। ब्रूक से पहले यह कारनामा इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज ग्राहम बूच ने किया था। उन्होंने 1990 में भारत के खिलाफ 333 रन बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed