जॉनी बेयरस्टो (128) के बेहतरीन शतक के बूते इंग्लैंड ने चार दिन में दूसरी बार पाकिस्तान को पटका। 14 मई को ब्रिस्टल में खेले गए तीसरे वन-डे में इंग्लिश टीम ने पाकिस्तान के 358 रन के जवाब में 31 गेंद शेष रहते 6 विकेट से यह लक्ष्य आसानी से पा लिया। इस तरह पांच मैच की वन-डे सीरीज में इंग्लैंड के पास 2-0 की अजेय बढ़त आ चुकी है। याद हो कि सीरीज का पहला मैच रद्द हो गया था जबकि दूसरे मैच में भी पाकिस्तान की हार हुई थी।
2 of 6
जॉनी बेयरस्टो
- फोटो : पीटीआई
पाकिस्तान ने ब्रिस्टल में खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 358 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने 31 गेंदें शेष रहते चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। जॉनी बेयरस्टो को शानदार पारी खेलने के लिए 'मैन ऑफ द मैच' के खिताब से नवाजा गया।
3 of 6
जॉनी बेयरस्टो
- फोटो : पीटीआई
इंग्लैंड ने इस साल चौथी बार 350 रन से अधिक का स्कोर सफलतापूर्वक हासिल किया। यही नहीं, वन-डे क्रिकेट में आखिरी पांच ओवर शेष रहते सबसे बड़ा स्कोर हासिल करने के मामले में इंग्लैंड की टीम दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। यह रिकॉर्ड भारत के नाम दर्ज है, जिसने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जयपुर में 360 रन का लक्ष्य हासिल किया था।
इससे पहले इंग्लैंड द्वारा पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर फखर जमान (2) और बाबर आजम (15) जल्दी-जल्दी पवेलियन लौटे। दोनों को क्रिस वोक्स ने अपना शिकार बनाया। इसके बाद इमाम उल हक ने एक छोर संभाले रखा और रिकॉर्ड पारी खेली। वह पारियों के आधार पर सबसे तेज 6 वन-डे शतक लगाने वाले विश्व के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 27वीं वन-डे पारी में छठां शतक जमाया और विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया।
5 of 6
इमाम-उल-हक
- फोटो : पीटीआई
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीसरे वन-डे में कुल 717 रन बने जबकि 13 विकेट गिरे। यह दूसरा मौका रहा जब पाकिस्तान ने लगातार दो मैचों में 350 से अधिक रन का स्कोर बनाया हो। इससे पहले पिछले जिम्बाब्वे के खिलाफ उसने यह कमाल किया था। इंग्लैंड की तरफ से क्रिस वोक्स ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। इसके अलावा टॉम करन ने दो जबकि डेविड विली और लियाम प्लंकेट को एक-एक सफलता मिली।