फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England skipper Jos Buttler sees leg-spinner Adil Rashid as the team's most important player in the T20

IND vs ENG: कप्तान जोस बटलर ने स्पिनर आदिल राशिद को जमकर सराहा, बताया इंग्लैंड टीम का सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी

Wed, 29 Jan 2025 02:23 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 29 Jan 2025 02:23 PM IST
सार

इंग्लैंड ने भारत के सामने जीत के लिए 172 रनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन भारत 26 रन पीछे रह गया था। इंग्लैंड ने इस तरह पांच मैचों की टी20 सीरीज में वापसी की। फिलहाल भारत सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाए हुए है।

विज्ञापन
England skipper Jos Buttler sees leg-spinner Adil Rashid as the team's most important player in the T20
आदिल राशिद - फोटो : ICC

विस्तार

इंग्लैंड के सीमित ओवरों के कप्तान जोस बटलर ने भारत के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करने वाले स्पिनर आदिल राशिद को जमकर सराहा है। बटलर ने राशिद को टीम का सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी बताया है। राशिद ने राजकोट में खेले गए तीसरे मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया था जिससे इंग्लैंड लक्ष्य का बचाव करने में सफल रहा था। राशिद ने चार ओवर में 15 रन दिए और एक विकेट लिया। चेन्नई में दूसरे टी20 में भी उनका इकॉनोमी रेट चार रन प्रति ओवर से कम था।
विज्ञापन

बटलर ने राशिद को बताया ट्रंपकार्ड 
इंग्लैंड ने भारत के सामने जीत के लिए 172 रनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन भारत 26 रन पीछे रह गया था। इंग्लैंड ने इस तरह पांच मैचों की टी20 सीरीज में वापसी की। फिलहाल भारत सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाए हुए है। बटलर ने कहा, राशिद हमारे लिए सबसे अहम खिलाड़ी हैं और उनके प्रदर्शन में लगातार निखार आ रहा है। उनके पास काफी विविधता है। एक कप्तान के लिए वह ट्रंपकार्ड से कम नहीं है। पिछले दोनों मैचों में उसने शानदार प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीरीज में अभी भी 1-2 से पीछे होने के बावजूद बटलर ने कहा कि उनकी टीम सही दिशा में जा रही है। उन्होंने कहा, मैं अपने खिलाड़ियों के प्रदर्शन से खुश हूं। लियाम लिविंगस्टोन ने जबरदस्त छक्के लगाए। उनके अलावा राशिद और मार्क वुड को भी श्रेय जाता है जिन्होंने आखिरी विकेट के लिए 20 रन जोड़े। मुझे पता था कि 170 का स्कोर अच्छा है। हम इसी शैली में आगे खेलते रहेंगे। गेंद और बल्ले दोनों से आक्रामक प्रदर्शन करेंगे। 
विज्ञापन

ताश के पत्तों की तरह बिखरा भारत का बल्लेबाजी क्रम
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं हुई थी। पहला झटका संजू सैमसन के रूप में लगा, उन्हें जोफ्रा आर्चर ने अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ तीन रन बना पाए, जबकि बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 24 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौटे। इस मुकाबले में भारत के लिए हार्दिक पांड्या ने सर्वाधिक 40 रनों की पारी खेली। उन्होंने एक चौके और दो छक्के लगाए। उनके अलावा कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 14, तिलक वर्मा ने 18, वॉशिंगटन सुंदर ने छह, अक्षर पटेल ने 15, ध्रुव जुरेल ने दो, मोहम्मद शमी ने सात, रवि बिश्नोई ने 4* और वरुण चक्रवर्ती ने 1* रन बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed