{"_id":"5e2dce058ebc3e7d671145b6","slug":"england-set-south-africa-improbable-target-of-466-to-win-in-4th-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"SAvENG: चौथे टेस्ट में इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 466 रनों का लक्ष्य ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
SAvENG: चौथे टेस्ट में इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 466 रनों का लक्ष्य
Sun, 26 Jan 2020 11:06 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 26 Jan 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण और इंग्लैंड के बीच जोहान्सबर्ग में खेले जा रहे चौथे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। खेल के तीसरे दिन इंग्लैंड अपनी दूसरी पारी में 248 रन बनाकर आउट हो गई। इस तरह पहली पारी की बढ़त के आधार पर उन्होंने मेजबान टीम के सामने 466 रनों का लक्ष्य रखा है। हालांकि, मैच में अभी दो दिन बचे हैं।
विज्ञापन
इससे पहले इंग्लैंड की पहली पारी 400 के जवाब में दक्षिण अफ्रीका की पहली पहली पारी सिर्फ 183 रन पर सिमट गई। पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम लड़खड़ा गई। 88 रन के स्कोर पर छह विकेट गिर चुके थे।
विज्ञापन
इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डीकॉक ने पारी को संभाला और 76 रनों की शानदार पारी खेली। इसके अलावा ड्वेन प्रिटोरियस ने 37 रन बनाए। इंग्लैंड की तरफ से पहली पारी में मार्क वुड ने पांच विकेट चटकाए।
विज्ञापन
दूसरी पारी में इंग्लैंड की तरफ से कप्तान जो रूट (58), डोमिनिक सिब्ली (44), बेन स्टोक्स (28) और सैम करन ने 35 रनों की पारी खेली और टीम के स्कोर टीम को 248 तक पहुंचाया। दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका की तरफ से ब्यूरेन हेंड्रिक्स ने पांच विकेट चटकाए।