{"_id":"6851509174bf9d859b0802c0","slug":"england-s-director-of-cricket-rob-key-says-jasprit-bumrah-and-joe-root-will-re-create-anderson-kohli-rivalry-2025-06-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: 'ये दो खिलाड़ी जारी रखेंगे कोहली-एंडरसन की प्रतिस्पर्धा', इंग्लैंड के क्रिकेट निदेशक को भरोसा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: 'ये दो खिलाड़ी जारी रखेंगे कोहली-एंडरसन की प्रतिस्पर्धा', इंग्लैंड के क्रिकेट निदेशक को भरोसा
Tue, 17 Jun 2025 04:55 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 17 Jun 2025 04:55 PM IST
सार
इस सीरीज में रोहित शर्मा, कोहली, रविचंद्रन अश्विन और एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड जैसे कई बड़े नाम अब नहीं दिखेंगे। रोहित और कोहली ने टेस्ट प्रारूप से संन्यास ले लिया है, जबकि अश्विन, एंडरसन और ब्रॉड अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं।
विज्ञापन
एंडरसन और कोहली
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड पुरुष क्रिकेट के प्रबंध निदेशक रॉब की का कहना है कि भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट आगामी टेस्ट सीरीज के दौरान विराट कोहली और जेम्स एंडरसन के बीच देखी जाने वाली प्रतिस्पर्धा को जारी रखेंगे। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 20 जून से होगी।
विज्ञापन
सीरीज में नहीं दिखेंगे कुछ बड़े नाम
इस सीरीज में रोहित शर्मा, कोहली, रविचंद्रन अश्विन और एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड जैसे कई बड़े नाम अब नहीं दिखेंगे। रोहित और कोहली ने टेस्ट प्रारूप से संन्यास ले लिया है, जबकि अश्विन, एंडरसन और ब्रॉड अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। हालांकि, बड़े नामों की अनुपस्थिति के बावजूद सीरीज को लेकर उत्सुकता कम नहीं होगी क्योंकि रॉब का मानना है कि बुमराह और रूट कोहली तथा एंडरसन के बीच दिखने वाली प्रतिस्पर्धा को जारी रखेंगे।

रॉब ने कहा, मैं युवा भारतीय खिलाड़ियों को आगे बढ़ते हुए देखता हूं। मेरा मानना है कि सफेद गेंद वाले क्रिकेट में, यहां तक कि आईपीएल में भी मैं जिस प्रतिभा को देखता हूं, उसके साथ प्रतिभाशाली खिलाड़ी लोगों की सोच से कहीं ज्यादा आसानी से ढल सकते हैं। टेस्ट क्रिकेट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए आपको 50-100 टेस्ट खेलने की जरूरत नहीं है। ये प्रतिद्वंद्विताएं उभर कर सामने आएंगी। मैंने जो रूट और बुमराह जैसे सबसे अच्छे खिलाड़ियों में से एक को देखा है। तो यह एक आकर्षक मुकाबला होने वाला है।
जेमी स्मिथ और पंत को खेलते देखने के लिए उत्साहित
बुमराह ने अपने टेस्ट करियर में रूट को नौ बार आउट किया है और यह भारतीय तेज गेंदबाज इंग्लैंड के इस बल्लेबाज के खिलाफ अपना दबदबा जारी रखना चाहेगा। रॉब ने आगामी सीरीज में जेमी स्मिथ और ऋषभ पंत को खेलते हुए देखने के लिए भी उत्साह व्यक्त किया। उन्होंने कहा, पंत और स्मिथ ये दो विकेटकीपर बल्लेबाज आकर्षक अंदाज में खेलते हैं और जवाबी हमले करने की क्षमता रखते हैं।