फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England Playing 11 Squad vs India 4th Test Captain Vice Captain and Players List News in Hindi

IND vs ENG: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट के लिए घोषित की प्लेइंग-11, बशीर की जगह इस खिलाड़ी को मौका

Mon, 21 Jul 2025 08:58 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 21 Jul 2025 08:58 PM IST
सार

इंग्लैंड ने इस मैच के लिए एक बदलाव किया है और ऑफ स्पिनर शोएब बशीर की जगह लियाम डॉवसन को मौका दिया है। डॉवसन की आठ साल बाद इंग्लैंड के लिए कोई टेस्ट मैच खेलेंगे।

विज्ञापन
England Playing 11 Squad vs India 4th Test Captain Vice Captain and Players List News in Hindi
इंग्लैंड की टीम - फोटो : PTI

विस्तार

इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ 23 जुलाई से मैनचेस्टर में होने वाले चौथे टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग-11 घोषित कर दी है। इंग्लैंड ने इस मैच के लिए एक बदलाव किया है और ऑफ स्पिनर शोएब बशीर की जगह लियाम डॉवसन को मौका दिया है। डॉवसन की आठ साल बाद इंग्लैंड के लिए कोई टेस्ट मैच खेलेंगे। उन्होंने इससे पहले आखिरी बार 2017 में टेस्ट मैच खेला था। 

विज्ञापन

सीरीज में आगे चल रहा है इंग्लैंड 
इंग्लैंड की टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में फिलहाल 2-1 से आगे चल रही है। इंग्लैंड ने पहला और तीसरा टेस्ट मैट जीता था, जबकि भारत को एजबेस्टन में खेले गए दूसरे टेस्ट में जीत मिली थी। बशीर बाएं हाथ की अंगुली में चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। बशीर को तीसरे टेस्ट मैच के दौरान चोट लगी थी। लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान बशीर ने ही भारत का आखिरी विकेट गिराकर इंग्लैंड को जीत दिलाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

काउंटी क्रिकेट के प्रदर्शन से वापसी करने में सफल रहे डॉवसन
बशीर के बाहर होने से 35 वर्षीय डॉवसन को मौका मिला। उन्होंने आखिरी बार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जुलाई 2017 में इंग्लैंड के लिए मैच खेला था। डॉवसन काउंटी क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के दम पर राष्ट्रीय टीम में वापसी करने में सफल रहे हैं। अब तक डॉवसन ने तीन टेस्ट मैच खेले हैं और सात विकेट लिए हैं तथा 84 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 66 रन रहा है।
विज्ञापन

मैनचेस्टर में इंग्लैंड का बेहतर रिकॉर्ड
भारतीय टीम अब सीरीज में वापसी के लिए बेताब होगी। भारत के लिए हालांकि, मैनचेस्टर की चुनौती आसान नहीं रहने वाली है। भारत ने अब तक मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में कुल नौ टेस्ट खेले हैं। इसमें से चार टेस्ट इंग्लैंड जीतने में कामयाब रहा है, जबकि पांच टेस्ट ड्रॉ रहे हैं। टीम इंडिया के पास हार और ड्रॉ के इस सिलसिले को तोड़ने का बेहतरीन मौका है और एक जीत सीरीज को दिलचस्प बना देगी।

भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग-11 इस प्रकार है...
जैक क्राउली, बेन डकेट, ओली पोप (उपकप्तान), जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), लियाम डॉवसन, क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed