फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   england pacer stuart broad wants to emulate james anderson in career longevity

एंडरसन का काम दोहराना चाहते हैं ब्रॉड, खुद को बताया उनकी तरह फिट

Mon, 20 Jul 2020 10:42 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 20 Jul 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
england pacer stuart broad wants to emulate james anderson in career longevity
जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड - फोटो : ट्विटर

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट मैच में स्टुअर्ट ब्रॉड जबरदस्त गेंदबाजी कर रहे हैं। अपनी सटीक लाइन लेंग्थ और रफ्तार से कैरेबियाई बल्लेबाजों को परेशान करने के बाद उनके हौंसले बुलंद है। यही कारण है कि उन्होंने अपना करियर लंबा खींचने के संकेत दिए। ब्रॉड ने कहा कि वे करियर को लंबा खींचने के मामले में टीम के अपने साथी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के नक्शेकदम पर चलना चाहते हैं और कुछ और साल खेलने के लिए फिट हैं।

विज्ञापन


साउथम्पटन में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए ब्रॉड को नजरअंदाज किया गया था लेकिन दूसरे टेस्ट में 34 साल के इस तेज गेंदबाज ने वापसी की और चौथे दिन तीन विकेट चटकाकर इंग्लैंड का पलड़ा भारी कर दिया। इसके बाद पांचवें दिन भी उन्होंने कैरेबियाई बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी।
विज्ञापन


तीस जुलाई को 38 बरस के हो रहे एंडरसन को ओल्ड ट्रैफर्ड में चल रहे दूसरे टेस्ट से आराम दिया गया है। बीबीसी स्पोर्ट ने ब्रॉड के हवाले से कहा, ‘जो जिमी ने किया है उसे क्यों नहीं दोहराया जाए, उसकी उम्र तक खेला जाए और उसकी तरह सफलता हासिल की जाए। मैं भूखा हूं। मेरा फिटनेस रिकॉर्ड अच्छा है। अगर मैं इसे लक्ष्य बनाऊं, अगर मैं कोई लक्ष्य बनाता हूं तो उसे हासिल करने के लिए मेरी भूख बढ़ जाती है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रॉड एंडरसन के 587 टेस्ट विकेट से 99 विकेट पीछे हैं। उन्होंने कहा, ‘कभी कभी मुझे मेरी उम्र से अधिक के वर्ग में रखा जाता है। जिमी ने मेरी उम्र पार करने के बाद भी ये विकेट चटकाए हैं। मैं ऐसा क्यों नहीं कर सकता।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed