{"_id":"a43faa30b8bd7868bb2130d30899eb12","slug":"england-moved-to-2nd-place-and-india-slips-to-3rd-position","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंग्लैंड की जीत, टीम इंडिया का घाटा ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इंग्लैंड की जीत, टीम इंडिया का घाटा
इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 26 Aug 2013 12:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एशेज सीरीज में इंग्लैंड की धमाकेदार जीत से ऑस्ट्रेलिया को न सिर्फ टेस्ट रैंकिंग में नुकसान हुआ है, बल्कि टीम इंडिया को भी जोर का झटका लगा है।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया को एशेज में 3-0 से हराने के बाद इंग्लैंड की टीम टेस्ट रैंकिंग में दूसरे पायदान पर आ गई है। सीरीज में जीत के बाद इंग्लैंड को चार महत्वपूर्ण अंक मिले और इसके दम पर उसके 116 अंक हो गए, जिससे टीम दूसरे स्थान पर आ गई।
विज्ञापन
इंग्लैंड से पहले टीम इंडिया दूसरे पायदान पर थी, सीरीज खत्म होने के बाद दोनों टीमों के अंक 116-116 हो गए, लेकिन बेहतर औसत के आधार पर इंग्लैंड आगे निकल गया।
विज्ञापन
वहीं, सीरीज में एक भी मैच नहीं जीत पाने वाली कंगारू टीम को टेस्ट रैंकिंग में खासा नुकसान हुआ है। चार अंकों के नुकसान के साथ वह पांचवें पायदान पर खिसक गई है। दो साल में ऑस्ट्रेलियाई टीम की यह सबसे खराब रैंकिंग है।
पिछले नौ टेस्ट मैचों से एक भी जीत का मुंह नहीं देखने वाली कंगारू टीम अगस्त 2011 में पांचवें पायदान पर थी। दक्षिण अफ्रीका 135 अंक लेकर टेस्ट में नंबर वन टीम बनी हुई है।
टेस्ट रैंकिंग में पाकिस्तान चौथे, वेस्ट इंडीज छठे और श्रीलंका सातवें स्थान पर है।