{"_id":"fbd108460acbd0bd3380e176abde7a0a","slug":"england-lost-11th-match-in-australia","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक और हार, 12 में से 11वां मैच भी हारा इंग्लैंड ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
एक और हार, 12 में से 11वां मैच भी हारा इंग्लैंड
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 01 Feb 2014 10:58 AM IST
विज्ञापन
जोस हेजलवुड (चार विकेट) की घातक गेंदबाजी के बाद कप्तान जॉर्ज बैली की नाबाद 60 रन की विस्फोटक पारी से ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को दूसरे ट्वंटी-20 मैच में आठ विकेट से रौंदकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त बना ली।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज में 5-0 से धोने के बाद वनडे सीरीज में भी 4-1 से इंग्लैंड को हराया था। इंग्लैंड का इस दौरे पर हार का सिलसिला थम नहीं रहा और उसे 12 मैचों से 11 में हार मिली है।
विज्ञापन
मेलबर्न में हुए दूसरे टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को नौ विकेट पर 130 रन पर थामने के बाद बैली की तूफानी पारी से 14.5 ओवर में ही दो विकेट पर 131 रन बनाकर एकतरफा जीत हासिल कर ली।
विज्ञापन
कैमरून व्हाइट ने नाबाद 58 रन का योगदान किया। इंग्लैंड की ओर से जोस बटलर ने सर्वाधिक 22 जबकि एलेक्स हेल्स ने 16, माइकल लम्ब ने 18 और टिम ब्रेसनन ने 18 रन का योगदान किया।
सीरीज का तीसरा और अंतिम टी-20 मैच दो फरवरी को सिडनी में खेला जाएगा।