{"_id":"5b2d9de74f1c1b694d8b7f63","slug":"england-lions-defeate-india-a-by-7-wickets-nick-gubbins-make-hundred","type":"story","status":"publish","title_hn":"निक गुविंस ने जड़ा नाबाद शतक, इंग्लैंड लायंस ने इंडिया ए को दी 7 विकेट से मात ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
निक गुविंस ने जड़ा नाबाद शतक, इंग्लैंड लायंस ने इंडिया ए को दी 7 विकेट से मात
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 23 Jun 2018 06:43 AM IST
विज्ञापन
इंग्लैंड लायंस बनाम भारत ए
अभ्यास मैचों में दो शानदार जीत दर्ज करने वाले भारत ए को त्रिकोणीय सीरीज के पहले ही मुकाबले में इंग्लैंड लायंस के हाथों सात विकेट से शिकस्त का सामना करना पड़ा। बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज निक गुविंस (128) की नाबाद शतकीय पारी से इंग्लैंड लायंस ने 233 रन के लक्ष्य को 41.5 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। उन्होंने सैम हान (54) के साथ दूसरे विकेट के लिए 134 और लियम लिविंगस्टोन (27) के साथ तीसरे विकेट के लिए 61 रन जोड़े।
विज्ञापन
इससे पहले भारत ए की टीम 46.3 ओवर में 232 रन पर ही ढेर हो गई। ऋषभ पंत ने सर्वाधिक 64, कप्तान श्रेयस अय्यर ने 42, मयंक अग्रवाल 24, अक्षर पटेल 25 और दीपक चाहर ने 21 रन बनाए । इंग्लैंड लायंस के लिए लियम डावसन ने चार और टॉम हेल्म ने तीन विकेट झटके।
विज्ञापन