फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England Former Spinner graeme swann warned india this is bad time to play England

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से पहले भारत को दिग्गज खिलाड़ी की चेतावनी- यह इंग्लैंड से खेलने का बुरा समय

Tue, 28 Jun 2022 01:19 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 28 Jun 2022 01:19 PM IST
सार

इंग्लैंड की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलकर आ रही है, जबकि भारत ने सिर्फ एक अभ्यास मैच खेला है। खास बात यह है कि इंग्लैंड ने इस सीरीज के तीनों मैच जीते हैं। 
 

विज्ञापन
England Former Spinner graeme swann warned india this is bad time to play England
जो रूट और जॉनी बेयरस्टो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद इंग्लैंड को भारत के खिलाफ टेस्ट मैच खेलना है। इस मैच से पहले इंग्लैंड के पूर्व ऑफ स्पिनर ग्रीम स्वान का मानना है कि मेजबान टीम इस मैच को जीतने की प्रबल दावेदार हैं। अगर इंग्लैंड ऐसा कर पाता है तो पांच मैचों की सीरीज दो-दो की बराबरी पर छूट जाएगी और 2007 के बाद इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीतने का सपना भारत पूरा नहीं कर पाएगा। 
विज्ञापन


इंग्लैंड ने हाल ही में न्यूजीलैंड को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-0 के अंतर से मात दी है। इस पर ग्रीम स्वान ने कहा कि इंग्लैंड की टीमम इस समय बहुत ही बेहतर स्थिति में है और मैं कहूंगा कि वो इस सीरीज की वजह से मैच जीतने के प्रबल दावेदार हैं। उन्होंने आगे कहा कि भारत ने इंग्लैंड में सिर्फ एक अभ्यास मैच खेला है, जबकि इंग्लैंड ने तीन टेस्ट मैच खेले हैं। ऐसे में मैच से इंग्लैंड का पलडा भारी है। 
विज्ञापन

मैक्कुलम और स्टोक्स के मुरीद हुए स्वान
ग्रीम स्वान ने बेन स्टोक्स और ब्रेंडन मैक्कुलम की तारीफ करते हुए कहा "यह वाकई में इंग्लैंड के खिलाफ खेलने के लिए बुरा समय है, क्योंकि इस टीम ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ ये तीन मैच खेले हैं। आप ऐसी इंग्लैंड टीम का सामना करना वाले हैं, जिसमें जो रूट फिर से अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म हासिल कर चुके हैं, ओली पोप इंग्लैंड के लिए अपने करियर के सबसे बेहतरीन दौर से गुजर रहे हैं। बेन स्टोक्स की कप्तानी में टीम को सकारात्मक तरीके से खेल रही है। सलामी जोड़ी अभी भी कमजोर है, लेकिन उसके अलावा सब कुछ शानदार है। स्पिन गेंदबाज जैक लीच ने भी तीसरे टेस्ट में 10 विकेट लिए।"

इंग्लैंड के लिए स्टोक्स और रूट होंगे अहम खिलाड़ी
भारत के खिलाफ टेस्ट मैच को लेकर स्वान ने कहा कि अगर बेन स्टोक्स और जो रूट अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हैं तो वो इंग्लैंड के लिए सबसे अहम खिलाड़ी होंगे। स्टोक्स स्वाभिक रूप से एक लीडर हैं और वो आगे बढ़कर टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। रूट अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में हैं। वहीं, स्वान ने भारत के लिए विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को सबसे अहम खिलाड़ी बताया। उन्होंने कहा कि अगर कोहली भी रूट की तरह बिना किसी दबाव के खेलते हैं तो वो शानदार खिलाड़ी हैं और कमाल कर सकते हैं। वहीं, बुमराह अगर ड्यूक गेंद से अपनी लाइन लेंथ हासिल कर लेंगे तो उन्हें खेलना भी बहुत मुश्किल होगा। 

पुजारा को काउंटी क्रिकेट का फायदा
ग्रीम स्वान ने यह भी माना कि चेतेश्वर पुजारा को इस मैच में काउंटी क्रिकेट खेलने का फायदा मिलेगा। श्रीलंका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में पुजारा को भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने काउंटी क्रिकेट में ससेक्स के लिए कमाल किया और पांच मैचों में 720 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 120 का था। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट टीम में उनकी वापसी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed