फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England fast bowler Mark Wood is likely to be fit by the fourth Test of the series against India

IND vs ENG: भारत के खिलाफ इस टेस्ट मैच से वापसी कर सकते हैं मार्क वुड, इंग्लैंड के चयनकर्ता ने जताई उम्मीद

Fri, 06 Jun 2025 03:58 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 06 Jun 2025 03:58 PM IST
सार

इंग्लैंड के चयनकर्ता लुक राइट ने बताया कि वुड अच्छी प्रगति कर रहे हैं और उन्होंने हल्की गेंदबाजी करना भी शुरू कर दिया है। राइट ने कहा कि उन्हें उम्मीद है वुड चौथे या पांचवें टेस्ट मैच से वापसी कर सकते हैं। 

विज्ञापन
England fast bowler Mark Wood is likely to be fit by the fourth Test of the series against India
मार्क वुड - फोटो : ANI

विस्तार

इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज मार्क वुड भारत के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के चौथे मैच से वापसी कर सकते हैं। चैंपियंस ट्रॉफी के बाद घुटने की सर्जरी के कारण वुड चार महीने के लिए बाहर हो गए थे। वुड ने इस आईसीसी टूर्नामेंट में दो मैचों में एक विकेट लिया था। इंग्लैंड की टीम टूर्नामेंट के पहले दौर से ही बाहर हो गई थी। भारत और इंग्लैंड के बीच 20 जून से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। 
विज्ञापन

वुड ने शुरू की हल्की गेंदबाजी 
इंग्लैंड के चयनकर्ता लुक राइट ने बताया कि वुड अच्छी प्रगति कर रहे हैं और उन्होंने हल्की गेंदबाजी करना भी शुरू कर दिया है। राइट ने कहा कि उन्हें उम्मीद है वुड चौथे या पांचवें टेस्ट मैच से वापसी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वे वुड की फिटनेस पर निगरानी रख रहे हैं। राइट ने कहा, ईमानदारी से कहूं तो मुझे लगता है कि वुड ने अब हल्की गेंदबाजी शुरू कर दी है। वह बस कुछ गति से पीछे है, लेकिन यह एक अच्छा संकेत है। इसलिए, वह ठीक होने की राह पर है। मुझे लगता है कि वुड लंबे समय तक खेल सकता है, अगर हम उसे वापस ला सकते हैं, तो उसके पास चौथे या पांचवें टेस्ट में शामिल होने के लिए एक विकल्प है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे टेस्ट से उपलब्ध हो सकते हैं आर्चर
इंग्लैंड के एक अन्य तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को आईपीएल 2025 के दौरान अंगूठे में चोट लग गई थी जिस कारण उन्हें भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम में शामिल नहीं किया गया। राइट ने आर्चर की फिटनेस पर भी जानकारी दी और उन्होंने बताया कि आर्चर ससेक्स के लिए खेलने के लिए तैयार हैं और वह दूसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध हो सकते हैं। 
विज्ञापन

राइट ने कहा, 'आर्चर अच्छी प्रगति कर रहे हैं। उनके लिए रणनीति यह है कि वह सेकेंड टीम के लिए खेलेंगे और ससेक्स के लिए डरहम के खिलाफ मैच में शामिल होंगे। अगर सब सही रहा तो वह भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध रह सकते हैं।' गस एटकिंसन भी भारत के खिलाफ हैम्स्ट्रिंग चोट के कारण पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। इस कारण इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) को तीन साल बाद जैमी ओवरटन को वापस बुलाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed