{"_id":"57ff2f394f1c1bd87528fa31","slug":"england-defeated-bangladesh-to-win-series-and-stopped-their-home-run","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लगातार 6 सीरीज जीतने के बाद थमा बांग्लादेश का घर में विजयी अभियान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
लगातार 6 सीरीज जीतने के बाद थमा बांग्लादेश का घर में विजयी अभियान
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 14 Oct 2016 06:34 AM IST
विज्ञापन
क्रिकेट
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवंबर में भारत आने से पहले इंग्लैंड ने बांग्लादेश के घरेलू अभियान को रोक दिया है। वनडे सीरीज के अखिरी मुकाबले में इंग्लैंड ने बांग्लादेश को 4 विकेट में हराकर सीरीज 2-1 से अपने नाम की। बांग्लादेश की टीम को घर में 6 सीरीज के बाद पहली बार हार का सामना करना पड़ा। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान, भारत, दक्षिण अफ्रीका, अफ़ग़ानिस्तान और ज़िम्बाब्वे को मात दी थी।
इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने उपयोगी योगदान दिए और टीम को 48वें ओवर में लक्ष्य तक पहुंचा दिया। आदिल रशीद ने विकेट लिए 4 विकेट, जिसके चलते उन्हें मैन ऑफ़ द मैच चुना गया। बेन स्टोक्स को तीन मैचों में 148 रन और दो विकेट लेने के लिए मैन ऑफ़ द सीरीज चुना गया।

तमीम इकबाल ने बनाया इतिहास
तमीम इकबाल
- फोटो : getty
टॉस जीतकर आज इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी रही और तमीम इकबाल ने इमरुल कायेस के साथ 80 रन जोड़े। इकबाल ने एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय में अपने 5000 रन पूरे किये और 45 रन बनाकर आउट हुए। इमरुल कायेस 46 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद सब्बीर रहमान ने भी 49 रन बनाये।
आदिल रशीद ने 4 विकेट लेकर बांग्लादेश का स्कोर 39वें ओवर में 192/6 कर दिया लेकिन इसके बाद मुशफिकुर रहीम ने मोसद्देक होसैन के साथ सातवें विकेट के लिए नाबाद 85 रन जोड़े और टीम को 277/6 के बढ़िया स्कोर तक पहुंचा दिया। इंग्लैंड की तरफ से रशीद के अलावा मोइन अली और बेन स्टोक्स ने 1-1 विकेट लिया।

छोटी-छोटी पारियों ने दिलाई जीत
बेन स्टोक्स
- फोटो : getty
278 लक्ष्य के जवाब में इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी रही लेकिन जेम्स विंस 32 रन बनाकर आउट हो गए। यहाँ से सैम बिलिंग्स ने बेन डकेट के साथ दूसरे विकेट के लिए 64 रन जोड़े। बिलिंग्स ने 62 और डकेट ने 63 रनों की पारी खेली। 236/6 के स्कोर पर इंग्लैंड मुश्किल में थी लेकिन बेन स्टोक्स ने क्रिस वोक्स के साथ 42 रन जोड़कर टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया। स्टोक्स ने नाबाद 47 और वोक्स ने 27 रन बनाये।
बांग्लादेश ने विकेट लेने का सिलसिला जारी रखा लेकिन फिर भी उपयोगी योगदानों ने इंग्लैंड को लक्ष्य तक पहुंचा दिया। बांग्लादेश की तरफ से मशरफे मोर्तज़ा और शफ़िउल इस्लाम ने दो-दो विकेट लिए। नासिर होसैन और मोसद्देक होसैन को एक-एक सफलता मिली। शकीब को एक भी विकेट नहीं मिला और यही बांग्लादेश के हार का कारण बना।