फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England debutant Ollie Robinson apologises for racist and sexist tweets, ECB to initiate investigation

ENGvNZ: डेब्यू के बाद रॉबिन्सन ने अपमानजनक ट्वीट के लिए मांगी माफी, बोले- तब मैं गैर जिम्मेदार था

Thu, 03 Jun 2021 04:45 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 03 Jun 2021 04:45 PM IST
सार

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के शुरुआती दिन का खेल समाप्त होने के तुरंत बाद इस 27 वर्षीय तेज गेंदबाज ने जब 2012 से 2014 तक लिंगभेद और नस्लवाद से जुड़े अपने कई ट्वीट के लिए माफी मांगी तो उनकी आंखें छलछला गई।

विज्ञापन
England debutant Ollie Robinson apologises for racist and sexist tweets, ECB to initiate investigation
ओली रॉबिन्सन - फोटो : social media

विस्तार

ओली रॉबिन्सन के लिए इंग्लैंड की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करते हुए दो विकेट लेने से यह खुशी का दिन होना चाहिए था लेकिन इसके बजाय वह अपने क्रिकेट करियर के सबसे बड़े दिन को गलत कारणों के लिए याद करेंगे। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के शुरुआती दिन का खेल समाप्त होने के तुरंत बाद इस 27 वर्षीय तेज गेंदबाज ने जब 2012 से 2014 तक लिंगभेद और नस्लवाद से जुड़े अपने कई ट्वीट के लिए माफी मांगी तो उनकी आंखें छलछला गई। रॉबिन्सन को टीम में शामिल किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर ये ट्वीट चर्चा का विषय बन गए थे।

विज्ञापन


रॉबिन्सन ने कहा, 'मुझे अपने कृत्यों पर बेहद खेद है और मैं इस तरह की टिप्पणियां करने पर शर्मसार हूं।' उन्होंने पहले आधिकारिक प्रसारक और फिर अन्य मीडिया के लिए यह बयान पढ़ा। इस तेज गेंदबाज ने कहा, 'मैं तब विचारशून्य और गैर जिम्मेदार था और तब मेरी मनोदशा जैसी भी रही हो, मेरा काम माफी योग्य नहीं था।' रॉबिन्सन ने कहा कि उन्होंने ये ट्वीट तब किए थे जब वह अपनी जिंदगी के बुरे दौर से गुजर रहे थे क्योंकि इंग्लिश काउंटी यार्कशर ने उन्हें किशोरावस्था में बाहर कर दिया था। उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'मैं नहीं जानता कि ये ट्वीट अब भी मौजूद है। मैं हर किसी से माफी मांगना चाहता हूं। मुझे इस पर बहुत खेद है।'

विज्ञापन

रॉबिन्सन जब मैदान पर थे तब सोशल मीडिया पर इन ट्वीट को साझा किया जा रहा था। उन्होंने इस दौरान 50 रन देकर दो विकेट लिए। उन्होंने टॉम लैथम और रोस टेलर को पवेलियन की राह दिखाई। उन्होंने कहा, 'आज मैदान पर मेरे प्रदर्शन और इंग्लैंड की तरफ से टेस्ट पदार्पण को लेकर चर्चा होनी चाहिए थी लेकिन अतीत के मेरे व्यवहार ने इस पर पानी फेर दिया।' रॉबिन्सन ने कहा, 'पिछले कुछ वर्षों में मैंने अपनी जिंदगी को बदलने के लिये काफी कड़ी मेहनत की। अब मैं परिपक्व हो गया हूं।'

इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के मुख्य कार्यकारी टॉम हैरिसन ने कहा कि उनके पास यह, 'बयां करने के लिए शब्द नहीं हैं कि मैं इससे कितना निराश हूं कि इंग्लैंड के एक क्रिकेटर ने इस तरह के ट्वीट किए थे।' उन्होंने कहा, 'कोई भी व्यक्ति विशेषकर महिला या अश्वेत व्यक्ति इन शब्दों को पढ़ने के बाद क्रिकेट और क्रिकेटरों के लिए जो छवि अपने दिमाग में बनाएगा वह पूरी तरह से अस्वीकार्य है।' रॉबिन्सन ने कहा, 'मैं नहीं चाहता कि आठ साल पहले जो कुछ हुआ उससे मेरे साथियों और ईसीबी के प्रयासों को कम करके आंका जाए क्योंकि उसने व्यापक पहल आौर प्रयासों के साथ सार्थक कार्रवाई जारी रखी है जिसका मैं पूर्ण समर्थन करता हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed