फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England Cricket Board Chief Tom Harrison Back Ben Stokes In family tragedy

पारिवारिक त्रासदी से जुड़ी खबर पर बेन स्टोक्स के समर्थन में उतरे ECB प्रमुख

Wed, 18 Sep 2019 05:11 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 18 Sep 2019 05:11 PM IST
विज्ञापन
England Cricket Board Chief Tom Harrison Back Ben Stokes In family tragedy
बेन स्टोक्स - फोटो : सोशल मीडिया

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टॉम हैरिसन ने स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स का समर्थन किया है, जिन्होंने 30 साल से अधिक पहले अपने परिवार से जुड़ी त्रासदी की खबर छापने के लिए ब्रिटेन के समाचार पत्र की आलोचना की है। हैरिसन ने कहा कि वो मंगलवार को ‘द सन’ टेबलॉयड के पहले पन्ने पर छपी खबर को लेकर बेहद क्षुब्ध और हैरान हैं।

विज्ञापन


इस साल इंग्लैंड को क्रिकेट विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाने के बाद हाल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ संपन्न एशेज में भी शानदार प्रदर्शन करने वाले स्टोक्स ने भी इस खबर को बेहद घृणित करार दिया है। उन्होंने साथ ही कहा कि इसने उनके जीवन की ‘बेहद निजी और दर्दनाक घटनाओं’ को छुआ है जो 30 साल से भी पहले न्यूजीलैंड में उनके परिवार के सदस्यों की मौत से जुड़ी है।
विज्ञापन


स्टोक्स का जन्म न्यूजीलैंड में हुआ था लेकिन ये 28 वर्षीय क्रिकेटर बचपन में ही इंग्लैंड का आ गए थे। ईसीबी के बयान में हैरिसन ने कहा कि, हम खेल जगत के अन्य लोगों की तरह बेन के अतीत की त्रासदीपूर्ण घटनाओं का खुलासा करने की घटना से घृणा करते हैं और हैरान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि, हम दुखी हैं कि समाचार पत्र बेचने या वेबसाइट पर अधिक क्लिक के लिए इस हद तक निजता के अतिक्रमण को जरूरी समझा गया। लार्ड्स और हेडिंग्ले में अपने प्रदर्शन से बेन ने इन गर्मियों में क्रिकेट इतिहास में अपनी जगह पक्की कर ली है। हमें यकीन है कि पूरा देश उनके साथ खड़ा है।


स्टोक्स ने बयान में कहा कि, पत्रकारिता की आड़ में इस तरह के घृणित और निंदनीय बर्ताव को उचित तरीके से परिभाषित करने के लिए शब्द ढूंढना मुश्किल है। मैं अपने परिवार के अहसास और हालात को लेकर इससे अधिक अनैतिक, निर्मम या घृणित चीज की कल्पना भी नहीं कर सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed