{"_id":"5e249d518ebc3e4b092ba79b","slug":"england-close-to-win-third-test-over-south-africa","type":"story","status":"publish","title_hn":"SAvENG: रूट की बेहतरीन गेंदबाजी, इंग्लैंड जीत के करीब","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
SAvENG: रूट की बेहतरीन गेंदबाजी, इंग्लैंड जीत के करीब
Sun, 19 Jan 2020 11:47 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 19 Jan 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
जो रूट
- फोटो : social Media
इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टेस्ट गेंदबाजी में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए तीसरे क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन दक्षिण अफ्रीका को हार की ओर धकेल दिया। रूट ने 31 रन देकर चार विकेट लिए जिससे फालोआन खेलते हुए दक्षिण अफ्रीका ने छह विकेट 102 रन पर गंवा दिए। अभी भी उसे पारी की हार से बचने के लिए 188 रन बनाने है।
विज्ञापन
दो दिन में दूसरी बार बारिश के कारण खेल बाधित होने के बावजूद इंग्लैंड ने चौथे दिन दबदबा बनाए रखा। दक्षिण अफ्रीका के आखिरी चार गेंदबाजों को आउट करने में उसे सिर्फ 28 गेंद लगी।
विज्ञापन
ये चारों बल्लेबाज महज एक रन जोड़कर आउट हो गए और तीन विकेट स्टुअर्ट ब्राड ने लिए। दूसरी पारी में रूट ने शानदार गेंदबाजी की जिन्होंने पिछले 90 टेस्टमें कभी एक पारी में दो से अधिक विकेट नहीं लिए थे।
विज्ञापन
