फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England captain Ben Stokes praises Rishabh Pant for his fearless batting dismisses Jasprit Bumrah factor

IND vs ENG: ऋषभ पंत के मुरीद हुए इंग्लैंड के कप्तान स्टोक्स, बताया खतरनाक खिलाड़ी; बुमराह फैक्टर को किया खारिज

Tue, 01 Jul 2025 06:51 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 01 Jul 2025 06:51 PM IST
सार

स्टोक्स ने खुद को ऋषभ पंत का बड़ा प्रशंसक बताया। पंत के आक्रामक अंदाज को देखकर इंग्लैंड का कप्तान भी खुद को मुस्कुराने से नहीं रोक पाया था।

विज्ञापन
England captain Ben Stokes praises Rishabh Pant for his fearless batting dismisses Jasprit Bumrah factor
स्टोक्स और पंत - फोटो : ANI/BCCI

विस्तार

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की जमकर सराहना की है और उन्हें दुनिया का खतरनाक खिलाड़ी बताया है। स्टोक्स का कहना है कि वह पंत को खेलते हुए देखना पसंद करते हैं। पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाया था। दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट बुधवार से एजबेस्टन में खेला जाएगा। 
विज्ञापन

स्टोक्स ने खुद को पंत का प्रशंसक बताया 
स्टोक्स ने खुद को ऋषभ पंत का बड़ा प्रशंसक बताया। पंत के आक्रामक अंदाज को देखकर इंग्लैंड का कप्तान भी खुद को मुस्कुराने से नहीं रोक पाया था। स्टोक्स ने कहा, भले ही वह विपक्षी टीम में हो, लेकिन मुझे ऋषभ को क्रिकेट खेलते हुए देखना बहुत पसंद है। मुझे वो तरीका पसंद है जिससे वह खेल के सभी प्रारूपों में खेलता है। जब आप उसे स्वच्छंद होकर खेलने देते हैं तो फिर वही होता है जो पिछले सप्ताह हुआ था। इसका श्रेय उन्हें जाता है, उन्होंने मैच में दो शतक लगाए। हम जानते हैं कि ऋषभ जिस तरह से खेलता है, उससे हमें मौके मिलेंगे। लेकिन वह बहुत खतरनाक खिलाड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुमराह को लेकर चल रही अटकलों पर नहीं दिया ध्यान 
स्टोक्स से बुमराह की उपलब्धता के बारे में भी पूछा गया, लेकिन इंग्लैंड के कप्तान ने इस बारे में ज्यादा ध्यान नहीं दिया। स्टोक्स ने इसे भारत की समस्या बताया और कहा कि उन्हें उम्मीद है भारत दूसरे टेस्ट मैच में कड़ी चुनौती पेश करेगा। यह पहले से ही तय है कि बुमराह कार्यभार प्रबंध के चलते इस सीरीज में तीन मैच ही खेलेंगे। हालांकि, भारतीय टीम के सहायक कोच रयान टेन डस्काटे ने बताया था कि बुमराह दूसरे मैच में खेलने के लिए उपलब्ध हैं, लेकिन उन पर अंतिम फैसला टीम प्रबंधन लेगा। 
विज्ञापन

भारत ने अभी तक यह तय नहीं किया है कि बुमराह इंग्लैंड में किन तीन टेस्ट मैचों का हिस्सा होंगे। उन्होंने एक मैच खेला है और उन्हें अब अगले चार मैचों में से दो में खेलना है। इंग्लैंड की टीम हालांकि बुमराह की उपलब्धता को लेकर चिंतित नहीं है और उसका ध्यान सीरीज में अपनी बढ़त मजबूत करने पर है। स्टोक्स ने बुमराह से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए कहा, यह भारत की समस्या है। वे इससे निपट लेंगे। मैं इंग्लैंड का कप्तान हूं। भारत अच्छी टीम है। वे हमेशा कड़ी टक्कर देते हैं, कड़ी मेहनत करते हैं। उसके खिलाड़ी बहुत जुनूनी हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल रहे खिलाड़ियों पर हमेशा दबाव होता है, लेकिन भारत की तरफ से विशेषकर क्रिकेट में खेलने पर अन्य टीमों की तुलना में अधिक दबाव होता है। पिछले सप्ताह जो कुछ हुआ वह अतीत की बात है। यह नया मैच है और हम इसमें फिर से नए सिरे से शुरुआत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed