फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England captain Ben Stokes has backed pacer Chris Woakes to lead England's bowling attack without Anderson

ENG vs WI: जेम्स एंडरसन की कमी पूरी कर पाएंगे क्रिस वोक्स? कप्तान बेन स्टोक्स ने दिया बड़ा बयान

Thu, 18 Jul 2024 12:22 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नॉटिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नॉटिंघम Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 18 Jul 2024 12:22 PM IST
सार

एंडरसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ लॉर्ड्स पर खेले गए पहले टेस्ट मैच के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इंग्लैंड ने इस मैच में शानदार जीत दर्ज कर एंडरसन को विजयी विदाई दी थी। एंडरसन के संन्यास लेने के बाद वोक्स पर अधिक जिम्मेदारी होगी।

विज्ञापन
England captain Ben Stokes has backed pacer Chris Woakes to lead England's bowling attack without  Anderson
बेन स्टोक्स - फोटो : ECB

विस्तार

इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने अनुभवी तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स को लेकर बड़ा बयान दिया है। स्टोक्स ने वोक्स का समर्थन किया है जिन पर जेम्स एंडरसन के बाद गेंदबाजी का जिम्मा होगा। एंडरसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ लॉर्ड्स पर खेले गए पहले टेस्ट मैच के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इंग्लैंड ने इस मैच में शानदार जीत दर्ज कर एंडरसन को विजयी विदाई दी थी। एंडरसन के संन्यास लेने के बाद वोक्स पर अधिक जिम्मेदारी होगी।  वोक्स अपना 50वां टेस्ट खेलने के लिए तैयार हैं। 
विज्ञापन

एंडरसन टेस्ट क्रिकेट में सबसे सफल तेज गेंदबाज हैं और उन्होंने अपना करियर 704 विकेट के साथ समाप्त किया। इंग्लैंड ने पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को पारी और 114 रनों से हराया था। एंडरसन ने करियर में 188 टेस्ट मैच खेले। एंडरसन से पहले स्टुअर्ट ब्रॉड भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं और 2012 के बाद यह पहली बार होगा जब इंग्लैंड की टीम घरेलू मैदान पर एंडरसन और ब्रॉड के बिना टेस्ट मैच खेलने उतरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टोक्स ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले कहा, एंडरसन के संन्यास को मैं एक अवसर की तरह ले रहा हूं। क्रिस वोक्स जैसा कोई अब गेंदबाजी विभाग की अगुआई कर सकता है। वोक्स काफी अनुभवी गेंदबाज हैं। हमें एंडरसन और ब्रॉड की आदत थी, लेकिन अब हमें इन दोनों गेंदबाजों की सेवाएं नहीं मिलेंगी। मैं इसे वोक्स के लिए एक अवसर की तरह देख रहा हूं। इंग्लैंड में वह शानदार गेंदबाज हैं। 
विज्ञापन

सहायक स्टाफ के तौर पर टीम के साथ बने रहेंगे एंडरसन
एंडरसन ने भले ही संन्यास ले लिया है, लेकिन वह सहायक स्टाफ के तौर पर टीम के साथ बने रहेंगे। स्टोक्स ने एंडरसन के टीम में रहने के सकारात्मक पहलू पर भी बात की। उन्होंने कहा, पिछले कुछ दिन अच्छे रहे हैं। आप देख सकते हैं कि एंडरसन भी तैयार हैं। एंडरसन हमेशा अपने खेल के लिए तैयार रहते हैं, इसलिए उन्हें रणनीति बनाते हुए देखना अच्छा रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed