{"_id":"6149d8238ebc3efe841fa4fa","slug":"england-cancelled-tour-of-pakistan-will-be-a-good-news-for-ipl-franchise-players-will-be-available-for-selection","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी: इंग्लैंड के पाकिस्तान दौरा रद्द करने से आईपीएल को फायदा, जानें क्या है पूरा मामला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
खुशखबरी: इंग्लैंड के पाकिस्तान दौरा रद्द करने से आईपीएल को फायदा, जानें क्या है पूरा मामला
Tue, 21 Sep 2021 06:33 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 21 Sep 2021 06:33 PM IST
सार
इंग्लैंड के पाकिस्तान का दौरा रद्द करने से आईपीएल में फ्रैंचाइजियों को फायदा। प्लेऑफ और फाइनल मुकाबले के लिए मौजूद रहेंगे इंग्लिश खिलाड़ी।
विज्ञापन
कोलकाता के कप्तान इयोन मोर्गन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
न्यूजीलैंड के बाद इंग्लैंड की टीम भी अपना पाकिस्तान का दौरा रद्द कर चुकी है। न्यूजीलैंड बोर्ड और ईसीबी के इस फैसले ने पाकिस्तान क्रिकेट का बड़ा झटका दिया है। हालांकि यह आईपीएल 2021 के लिहाज से एक अच्छी खबर भी है।
विज्ञापन
दरअसल इंग्लैंड की टीम को टी-20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान में 13 और 14 अक्तूबर को दो वॉर्मअप मैच खेलने थे और इसी दौरान आईपीएल में 10 अक्तूबर से प्ले ऑफ़ के मुकाबले शुरू होते और 15 अक्तूबर को फाइनल मुकाबला खेला जाता। इसकी वजह से आईपीएल में हिस्सा ले रहे केकेआर के कप्तान इयोन मोर्गन समेत इंग्लैंड के खिलाड़ियों को लीग से हटना पड़ता। लेकिन अब जब दौरा रद्द हो चुका है तो ऐसे में इंग्लैंड के सभी खिलाड़ी अपनी फ्रैंचाइजी के साथ मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने अपने खिलाड़ियों को आईपीएल मे इसी शर्त पर शामिल होने की मंजूरी दी कि वह पाकिस्तान सीरीज के लिए राष्ट्रीय कैंप से जुड़ेंगे। लेकिन अब दौरा रद्द हो चुका है और ऐसे में इयोन मोर्गन, मोईन अली, सैम करन, आदिल रशीद, सैम बिलिंग्स समेत सभी खिलाड़ी आईपीएल में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
कौन-कौन से इंग्लैंड के खिलाड़ी दूसरे चरण में खेल रहे हैं?
इयोन मोर्गन (केकेआर, कप्तान), सैम करन (सीएसके, ऑलराउंडर), मोईन अली (सीएसके, ऑलराउंडर), टॉम करन (दिल्ली कैपिटल्स), सैम बिलिंग्स (दिल्ली कैपिटल्स), क्रिस जॉर्डन (पंजाब किंग्स), जेसन रॉय (सनराइजर्स हैदराबाद), आदिल रशीद (पंजाब किंग्स), जॉर्ज गार्टन (आरसीबी), लियाम लिविंगस्टन (राजस्थान रॉयल्स)