{"_id":"60d444b08ebc3e2ee55f204e","slug":"england-beat-sri-lanka-by-8-wickets-in-first-t-20i-match-at-cardiff-jos-buttler-player-of-the-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"ENG vs SL: बटलर की आंधी में उड़ा श्रीलंका, पहले टी-20 में इंग्लैंड ने दर्ज की धमाकेदार जीत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ENG vs SL: बटलर की आंधी में उड़ा श्रीलंका, पहले टी-20 में इंग्लैंड ने दर्ज की धमाकेदार जीत
Thu, 24 Jun 2021 02:09 PM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कार्डिफ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कार्डिफ
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Thu, 24 Jun 2021 02:09 PM IST
सार
कार्डिफ में खेले गए पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में मेजबान इंग्लैंड ने श्रीलंका को 8 विकेट से पटखनी दी। इंग्लिश टीम को मैच जिताने में जोस बटलर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं इंग्लैंड के गेंदबाजों के खिलाफ श्रीलंकाई बल्लेबाज बेबस दिखाई पड़े।
विज्ञापन
जोस बटलर
- फोटो : ICC@twitter
विस्तार
इन दिनों मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेली जा रही है। जिसका पहला मुकाबला 23 जून को कार्डिफ में हुआ। इंग्लैंड ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 8 विकेट से रौंद दिया। इंग्लिश टीम को मैच जिताने में जोस बटलर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अलावा श्रीलंका के बल्लेबाज इंग्लैंड के गेंदबाजों का तोड़ नहीं ढूंढ़ पाए।
विज्ञापन
सोफिया गार्डन्स में खेले गए सीरीज के पहले मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बैटिंग करने उतरी मेहमान टीम की शुरुआत ठीक नहीं रही और पहला विकेट 3 रनों पर गिर गया। पारी का आगाज करने आए अविष्का फर्नांडो बगैर कोई रन बनाए आउट हुए। इसके बाद कुशल परेरा ने दानुष्का गुनाथिलका के साथ श्रीलंका की पारी को आगे बढ़ाया। गुनाथिलका 30 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन
मध्यक्रम में धनंजय डि सिल्वा और कुशल मेंडिस जल्दी आउट हो गए। वहीं दासुन शनाका बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 50 रन बनाए। इस तरह श्रीलंका अपनी पारी में 7 विकेट पर 129 रन बना पाया। इंग्लैंड की तरफ से सैम करन और आदिल रशीद ने 2-2 विकेट लिए। जबकि मार्क वुड, क्रिस जॉर्डन और लियाम लिविंग्स्टोन को 1-1 विकेट मिला।
विज्ञापन
जीत के लिए 130 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने जोरदार शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय और जोस बटलर ने पहले विकेट के लिए 80 जोड़े। रॉय 36 रन बनाकर आउट हुए। वहीं बटलर की आक्रामक बैटिंग जारी रही।
उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 55 गेंदो पर 68 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इनिंग्स के दौरान बटलर ने 8 चौके और एक छक्का लगाया। वहीं जॉनी बेयरस्टो 13 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड ने 2 विकेट पर 130 रन बनाकर यह मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया। मैच जिताऊ पारी खेलने वाले बटलर को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला। इस जीत के साथ इंग्लैंड की टीम 3 मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गई।