फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England beat south africa by 4 wickets and win the Series 2-0 with one match to go

इंग्लैंड ने दूसरे टी-20 में दक्षिण अफ्रीका को चार विकेट से रौंदा, सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त

Sun, 29 Nov 2020 09:46 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 29 Nov 2020 09:46 PM IST
विज्ञापन
England beat south africa by 4 wickets and win the Series 2-0 with one match to go
इंग्लैंड क्रिकेट टीम - फोटो : social media

डेविड मलान (55) की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत इंग्लैंड ने रविवार को दूसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को चार विकेट से हरा दिया। इसी के साथ इंग्लैंड ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

विज्ञापन


टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर्स में छह विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने एक गेंद शेष रहते ही 150 रन बनाकर यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। मैच में शानदार पारी खेलने के लिए डेविड मलान को मैन ऑफ द मैन चुना गया। मलान और मॉर्गन ने पांचवें विकेट के लिए 51 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी करके इंग्लैंड की जीत में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन


उन्होंने 40 गेदों में सात चौके और एक छक्के की मदद से 55 रन की शानदार पारी खेली। वहीं, इंग्लैंड के लिए आदिल राशिद ने चार ओवर्स में 23 रन देकर दो विकेट झटके। बता दें कि पहला टी-20 इंग्लैंड ने पांच विकेट से जीता था। अब दोनों टीमों के बीच तीसरा व आखिरी मुकाबला, जो महज एक औपचारिकता होगी, एक दिसंबर को खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed