फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England beat Ireland by six wickets in first ODI
WI Inning
129/3 (11 ov)
Target: 250
Sherfane Rutherford 46(23)*
Shai Hope 54 (27)
WI need 121 runs in 54 remaining balls

सैम की पारी कर्टिस पर भारी, इंग्लैंड ने वनडे सीरीज के पहले मैच में आयरलैंड को 6 विकेट से हराया 

Fri, 31 Jul 2020 12:41 AM IST
संदीप भट्ट स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथम्पटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथम्पटन Published by: संदीप भट्ट Updated Fri, 31 Jul 2020 12:41 AM IST
सार

  • 30 रन देकर पांच विकेट लिए इंग्लैंड के गेंदबाज डेविड विली ने 
  • 382 दिन बाद इंग्लैंड की टीम घरेलू धरती पर वनडे मैच खेलने उतरी 

विज्ञापन
England beat Ireland by six wickets in first ODI

विस्तार

कोरोना संकट के बीच खेले गए पहले एकदिवसीय मैच में इंग्लैंड ने छह विकेट से जीत हासिल की। वर्ल्ड सुपर लीग के अंतर्गत साउथम्पटन में खेले जा रहे पहले मैच में इंग्लैंड और आयरलैंड की टीम आमने-सामने थी।

विज्ञापन


मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद इंग्लैंड ने तेज गेंदबाज डेविड विली के शानदार पांच विकेट की मदद से आयरलैंड की पूरी टीम को 172 रन पर ही ढेर कर दिया।
विज्ञापन


डेविड विली (5/30) के बाद सैम बिलिंग (67*) की मदद से इंग्लैंड ने आयरलैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मु़काबला छह विकेट से जीत लिया। ऑलराउंडर कर्टिस कैंफर (59*) की पदार्पण मैच में शानदार पारी के बावजूद आयरलैंड की टीम 44.4 ओवरों में 172 रन ही बना पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जवाब में इंग्लैंड ने 27.5 ओवरों में 4 विकेट पर 174 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।  इस वनडे सीरीज के साथ बिना दर्शकों के विश्व कप सुपरलीग की भी शुरुआत हो गई जो भारत में 2023 में होने वाले विश्व कप के लिए क्वालिफाइंग प्रक्रिया का हिस्सा है। लॉकडाउन के बाद कोरोना के बीच यह पहली वनडे सीरीज है।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान टीम की शुरुआत कुछ खास अच्छी नहीं रही थी। दस ओवरों के अंदर टीम ने 59 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। बेयरस्टो (02), जेसन राय (24) और बेनटन (11) पवेलियन लौट चुके थे।

विंस (25) भी यंग की गेंद पर विकेट के पीछे कैच देकर लौट गए। बिलिंग और कप्तान इयोन मोर्गन (36*) ने पांचवें विकेट पर 96 रन की अविजित साझेदारी की। सैम बिलिंग ने 54 गेंदों की पारी में 11 चौके लगाए। मोर्गन ने 40 गेंदों पर चार चौके और दो छक्के लगाए।  इससे पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण पाकर उतरी आयरलैंड टीम के पांच बल्लेबाज 28 रन पर आउट हो गए थे।  


कर्टिस ने केविन ओ ब्रायन (22) के साथ छठे विकेट पर 51 रन जोड़े। ब्रायन को स्पिनर राशिद ने विली के हाथों कैच कराया। भारतीय मूल के सिमि सिंह बिना खाता खोले रनआउट हो गए। कैफर ने एंड्रयू मैकब्राइन (40) के साथ आठवें विकेट पर 66 रन की साझेदारी कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में मदद की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed