फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   england beat canada by 283 runs in under 19 worldcup

U19WC: इंग्लैंड ने कनाडा को 282 रन से हराया, इन दो बल्लेबाजों ने किया लाजवाब प्रदर्शन

Sat, 20 Jan 2018 02:42 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 20 Jan 2018 02:42 PM IST
विज्ञापन
england beat canada by 283 runs in under 19 worldcup
under19 WC

इंग्लिश क्रिकेटर लियाम बैंक्स और विलियम जॉर्ज जैक्स के तूफानी शतक की बदौलत अंडर-19 वर्ल्डकप के ग्रुप मैच में इंग्लैंड ने कनाडा को 282 रन से मात दी है। क्विंसटाउन में खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कनाडा को 383 रन का ल्क्ष्य दिया था, जिसके जवाब में विपक्षी टीम के सभी 10 विकेट 101 रन के सस्ते स्कोर पर सिमट गए।

विज्ञापन


मैच में कनाडा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की सलामी जोड़ी ने कनाडा के गेंदबाजों की जमकर धज्जियां उड़ाई। इंग्लैंड का पहला विकेट 54 रन पर टॉम बैंटन के रूप में गिरा। 27 रन के स्कोर पर उन्हें फैजल जमखांडी ने आउट किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे विलियम जॉर्ज जैक्स ने सलामी बल्लेबाजी लियाम बैंक्स का साथ देते हुए स्कोर बोर्ड को आगे बढ़ाया और शानदार शतकीय पारी खेली।
विज्ञापन


बैंक्स ने 114 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौके और एक छक्के की मदद से 120 रन की आतिशी पारी खेली। जबकि जैक्स ने  82 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से  तूफानी 102 रन बनाए। दोनों ही खिलाड़ियों का विकेट कनाडा के गेंदबाज पीसी पिस्टोरियस ने लिया, लेकिन जब तक बहुत देर हो चुकी थी। इसके अलावा इंग्लैंड की तरफ से एफआर ट्रेनॉथ (15), जे डेविस (57), एलबीके हॉलमैन (25) और ईडी वुड ने (14) रन का योगदान दिया। ब्रुक और सिसोदिया क्रमश: 12 और 3 के स्कोर पर नाबाद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

england beat canada by 283 runs in under 19 worldcup
eng19 vs can19

कनाडा की तरफ से सबसे सफल गेंदाबज फैसल जमखांडी और पीसी पिस्टोरियस रहे। दोनों के खाते में 3-3 विकेट आए। जबकि एएस गिल एक विकेट लेने में कामयाब हुए। पहली पारी के आखिर तक इंग्लैंड की टीम ने 7.66 की औसत से 50 ओवर में 383 रन का लक्ष्य निर्धारित किया।

इसके बाद दूसरी पारी की शुरुआत करने मैदान पर उतरी कनाडा की टीम का कोई भी खिलाड़ी बड़ा स्कोर करने में कामयाब न हो सका। ताश के पत्तों की तरह बिखरती इस टीम का पहला विकेट 16 रन के स्कोर पर गिरा। टीम के सलामी बल्लेबाज आर संधु शून्य के स्कोर पर चलते बने।

कनाडा की तरफ से  प्रणव शर्मा ने सबसे ज्यादा (24) रन बनाए। जबकि ईडी खोखर (15), एएस गिल (0), के सिंह (0), ए पथमनाथम (14), अर्सियन खान (21),  फैजल जमखांडी (11),  पीसी पिस्टोरियस (0) और आरआर जोशी (0) के स्कोर पर पैवेलियन लौट गए। रॉमेल शहजाद बिना खाता खोले क्रीज पर नाबाद रहे। मैच के अंत में कनाडा की पूरी टीम 31.5 ओवर में 3.17 की औसत से  सिर्फ 101 रन ही बना पाई।

इंग्लिश गेंदाबाजी की बात करें तो पी सिसोदिया टीम के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 10 ओवर में 23 रन देकर 3 बल्लेबाजों को शिकार बनाया। इसके अलावा फिंच, वॉकर और हॉलमैन के खाते में 2-2 विकेट आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed