एशेज: ऑस्ट्रेलिया पर बड़ी जीत के बावजूद मुश्किल में इंग्लैंड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट का सबसे रोमांचकारी मुकाबला कहे जाने वाले एशेज सीरीज का मुकाबला हर बार की तरह इस बार भी अपनी रोचकता बनाए हुए है। पहला मुकाबला इंग्लैंड ने जीता, दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने बाजी मारी और पांच मैचों की इस सीरीज के तीसरे मैच में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को चौथे दिन ही पटखनी देकर सीरीज में 2-1 से बढत बना ली है।
लाइव स्कोरकार्ड के लिए क्लिक करें
तीसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी एकदम फ्लॉप रही। पहली पारी में मात्र 136 रनों पर ढेर होने के बाद दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 265 रन बनाए। दूसरी पारी में पुछल्लों ने दम दिखाया, क्योंकि 156 रन के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया अपने 7 विकेट गंवा चुका था। मिचेल स्टॉर्क (58) और विकेटकीपर पीटर नेविल (59) ने थोड़ा दम दिखाया।
गेंदबाजी में स्टीवन फिन कमाल रहे। उन्होंने पहली पारी में 2 विकेट झटके जबकि दूसरी पारी में 6 विकेट लेने में कामयाब रहे। इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी के जवाब में 281 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जबकि दूसरी पारी में 8 विकेट रहते ही चौथे दिन जीत दर्ज कर ली। क्रीज पर आखिर तक इयान बेल (65) और जोए रुट (38) नाबाद रहे।
जीत के बावजूद मुश्किल में आ गई है इंग्लैंड
इंग्लैंड टीम जिस तेज गेंदबाज की बदौलत ऑस्ट्रेलिया पर जीत दर्ज करने में कामयाब रही। वह चोटिल हो गया है। जी हां बात हो रही है टीम के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन की। एंडरसन ने पहली पारी में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी और 6 विकेट झटके थे।
लेकिन मैच के दूसरे दिन ही उन्हें मांसपेशियों में खिंचाव के चलते मुकाबले के बीच ही ड्रेसिंग रुम जाना पड़ा। एंडरसन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट से बाहर हो गए हैं।
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के अनुसार एंडरसन 6 अगस्त से ट्रेंट ब्रिज में शुरू हो रहे चौथे टेस्ट में नहीं खेल सकेंगे। हालांकि उनके 20 अगस्त से ओवल में शुरू हो रहे पांचवें और आखिरी टेस्ट से पहले फिट होने की उम्मीद है।