फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   england beat Afganistan in t20 world tie

अफगान टीम ने दिखाया दम लेकिन मोइन ने रोका जीत का रास्ता

Wed, 23 Mar 2016 07:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 23 Mar 2016 07:16 PM IST
विज्ञापन
england beat Afganistan in t20 world tie
अफगान टीम ने मैच के अंत तक अपना जोरदार दमखम दिखाया, लेकिन मोइन अली के हरफनमौला खेल के दम पर इंग्लैंड यह मैच 15 रन से जीतने में कामयाब रहा। अफगानिस्तान को भले ही तीसरे मैच में भी हार मिली हो, लेकिन एक बार फिर उसने साबित कर दिया है कि उसमें जल्द ही बड़ी टीम बनने की क्षमता है।
विज्ञापन


अफगान गेंदबाजों ने इंग्लैंड को शुरुआत में खूब झटके दिए जिससे उनके 6 विकेट सिर्फ 57 रन ही गिर गए थे लेकिन इसके बाद मोइन अली (नाबाद 41) ने दमदार पारी खेलकर न सिर्फ टीम को खराब संकट से उबारा बल्कि गेंदबाजी में भी कमाल कर टीम को आसान जीत दिला दी। अफगान बल्लेबाज शफीकुल्लाह (नाबाद 35 रन, 20 गेंद, 4 चौका और 2 छक्का) ने अंतिम ओवर्स में कुछ बड़े शॉट लगाकर उलटफेर की संभावना बना दी थी लेकिन अनुभवी इंग्लिश गेंदबाजों ने ऐसा नहीं होने दिया। 
विज्ञापन


इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 142 रन बनाए, जिसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम इतने ही ओवर में 9 विकेट पर 127 रन ही बना सकी। सुपर-10 के ग्रुप-ए में शामिल इंग्लैंड की टूर्नामेंट में 3 मैचों में यह दूसरी जीत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तो महज 100 के अंदर ही सिमटने जा रही थी इंग्लैंड की टीम

england beat Afganistan in t20 world tie
पहले बल्लेबाजी करते हुए सधी शुरुआत के बाद इंग्लैंड को कुछ इस कदर के जोरदार झटके लगे कि ऐसा लगा कि टीम कहीं 100 के अंदर ही सिमट कर न रह जाए। लेकिन मोइन अली और क्रिस जोर्डन ने सातवे विकेट के लिए 28 रनों की साझेदारी कर टीम को कुछ हद तक मजबूती दी, फिर इसके बाद मोइन ने आठवें विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया। मोइन ने 33 गेंदों में 41 रनों की अविजित पारी खेली जबकि जोर्डन 15 रन बनाकर आउट हो गए।

जेम्स विंसी ने 22 रन बनाए। जबकि दक्षिण अफ्रीका के मैच जीताऊ पारी खेलने वाले जोए रूट इस मैच में नहीं चले और 12 रन बनाकर ही वापस लौट गए। इंग्लैंड की हालत एक समय इतनी खराब हो गई थी कि उसके 6 विकेट 57 रन पर गिर गए थे। मोइन और पुछल्ले बल्लेबाजों के दम पर इंग्लैंड ने 20 ओवर में 142 रन बनाए।

पूर्व चैंपियन से मिले जीत के लिए 143 रनों के लक्ष्य के जवाब में अफगानिस्तान की शुरुआत खराब रही और लक्ष्य से 15 रन दूर रह गई । लगातार 3 हार के साथ ही अफगानिस्तान की चुनौती खत्म हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed