फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England batsman Alex Hales announced his retirement from international cricket before Two month of world cup

Alex Hales Retire: इंग्लैंड को टी20 चैंपियन बनाने वाले खिलाड़ी ने चौंकाया, इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास

Fri, 04 Aug 2023 06:44 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: रोहित राज Updated Fri, 04 Aug 2023 06:44 PM IST
सार

एलेक्स हेल्स पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप जीतने वाली इंग्लिश टीम के सदस्य थे। उन्होंने उस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया था और इंग्लैंड को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन
England batsman Alex Hales announced his retirement from international cricket before Two month of world cup
एलेक्स हेल्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज एलेक्स हेल्स ने शुक्रवार (चार अगस्त) को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया। हेल्स ने आगामी वनडे विश्व कप से दो महीने पहले सबको चौंकाते हुए यह फैसला लिया। वह पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप जीतने वाली इंग्लिश टीम के सदस्य थे। उन्होंने उस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया था और इंग्लैंड को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। हेल्स ने उस विश्व कप के सेमीफाइनल में भारतीय टीम के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन किया था और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए थे।
विज्ञापन


34 वर्षीय एलेक्स हेल्स ने अगस्त 2011 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने तीनों प्रारूपों में कुल 156 मैच खेले। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सात शतकों की मदद से 5000 से ज्यादा रन बनाए। वह टी20 प्रारूप में शतक बनाने वाले इंग्लैंड के पहले क्रिकेटर थे। यह उपलब्धि उन्होंने 2014 में श्रीलंका के खिलाफ हासिल की थी।
विज्ञापन

England batsman Alex Hales announced his retirement from international cricket before Two month of world cup
एलेक्स हेल्स - फोटो : सोशल मीडिया
अगले साल टी20 विश्व कप में खेल सकते थे हेल्स
एलेक्स हेल्स के संन्यास के फैसले ने प्रशंसकों और इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) को चौंका दिया। ऐसा माना जा रहा था कि इस अनुभवी बल्लेबाज को आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 के लिए एक टीम रखा जाएगा। हेल्स ने कथित तौर पर पाकिस्तान सुपर लीग 2023 में खेलने के लिए इस साल की शुरुआत में बांग्लादेश के खिलाफ इंग्लैंड की टी20 सीरीज से बाहर होने का विकल्प चुना था।

England batsman Alex Hales announced his retirement from international cricket before Two month of world cup
एलेक्स हेल्स - फोटो : सोशल मीडिया
एलेक्स हेल्स ने क्या कहा?
हेल्स ने कहा, "तीनों प्रारूपों में 156 मैचों में अपने देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मैंने कुछ यादें और कुछ दोस्ती जीवन भर के लिए बना ली है और मुझे लगता है कि अब आगे बढ़ने का सही समय है। इंग्लैंड की शर्ट में बिताए अपने पूरे समय के दौरान मैंने कुछ उच्चतम चढ़ावों के साथ-साथ कुछ सबसे निचले स्तरों का भी अनुभव किया है। यह एक अविश्वसनीय यात्रा रही है और मुझे बहुत संतुष्टि महसूस हो रही है कि इंग्लैंड के लिए मेरा आखिरी मैच टी20 विश्व कप फाइनल जीतना था।"
विज्ञापन

भारत के खिलाफ खेली थी यादगार पारी
हेल्स ने पिछले टी20 वर्ल्ड कप के दौरान इंग्लैंड को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने सेमीफाइनल दौर में भारत के खिलाफ 47 गेंद पर नाबाद 86 रन बनाए थे। वह कप्तान जोस बटलर के बाद टूर्नामेंट में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। हेल्स 2019 के बाद से वनडे में नहीं खेल पाए, लेकिन वह टी20 में टीम के नियमित सदस्य थे। हेल्स वर्तमान में द हंड्रेड 2023 टूर्नामेंट में भाग ले रहे हैं। वह ट्रेंट रॉकेट्स की टीम में हैं।

England batsman Alex Hales announced his retirement from international cricket before Two month of world cup
एलेक्स हेल्स - फोटो : सोशल मीडिया
हेल्स का करियर
प्रारूप  मैच रन औसत स्ट्राइक रेट शतक अर्धशतक
टेस्ट 11 573 27.29 43.84 0 5
वनडे 70 2419 37.8 95.73 6 14
टी20 75 2073 30.96 138.36 1 12
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed