फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England announces International home fixtures for 2022, to play series with India, new zealand and south africa

एलान: इंग्लैंड ने जारी किया 2022 का घरेलू कार्यक्रम, भारतीय टीम से वनडे और टी-20 में होगी भिड़ंत

Wed, 08 Sep 2021 05:29 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 08 Sep 2021 05:29 PM IST
सार

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने अपने 2022 के घरेलू कार्यक्रम का एलान कर दिया है। इसमें भारतीय टीम  अगले साल फिर से इंग्लैंड दौरे पर होगी और इस बार वनडे और टी-20 में मेहमान टीम से भिड़ेगी। 

विज्ञापन
England announces International home fixtures for 2022, to play series with India, new zealand and south africa
इंग्लैंड क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला जारी है। विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया 2-1 की बढ़त हासिल कर चुकी है और अब दोनों टीमों के बीच मैनचेस्टर में आखिरी भिड़ंत होगी। उधर बुधवार को इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने अपने 2022 के घरेलू कार्यक्रम का एलान कर दिया है। इसमें भारतीय टीम अगले साल फिर से इंग्लैंड दौरे पर होगी और इस बार वनडे और टी-20 में मेहमान टीम से भिड़ेगी। 

विज्ञापन


ईसीबी की तरफ से जारी कार्यक्रम के मुताबिक भारतीय टीम इंग्लैंड के साथ तीन टी-20 और इतने ही वनडे मुकाबले खेलेगी। सीरीज का पहला टी-20 मुकाबला एक जुलाई को मैनचेस्टर में खेला जाएगा। जबकि दूसरा और तीसरा टी-20 मैच तीन जुलाई काे नॉटिंघम और 6 जुलाई को साउथम्प्टन में होगा। इसके बाद दोनों टीमें तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेलेंगी। इसमें पहला वनडे 9 जुलाई को बर्मिंघम, दूसरा वनडे 12 जुलाई को ओवल और तीसरा वनडे 14 जुलाई को लॉर्ड्स में होगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इंग्लैंड 2022 में अपने घरेलू मुकाबलों की शुरुआत न्यूजीलैंड से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज से करेगी। यह सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होगी। तीनों टेस्ट मैच दो से 27 जून के बीच होंगे। इसके बाद इंग्लैंड की टीम जुलाई में दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी करेगी और इस दौरान तीन वनडे, तीन टी-20 और तीन  
टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलेगी। 

बता दें कि भारतीय टीम ने इंग्लैंड में मेजबान टीम के साथ अब तक तीन टी-20 सीरीज खेली है। इसमें दो में इंग्लैंड को जबकि एक सीरीज में टीम इंडिया को जीत मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed