{"_id":"68da6d779de383c76200a43d","slug":"england-allrounder-chris-woakes-announces-retirement-after-ashes-omission-know-details-2025-09-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chris Woakes: क्रिस वोक्स ने की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, एशेज सीरीज के लिए नहीं मिला था मौका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Chris Woakes: क्रिस वोक्स ने की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, एशेज सीरीज के लिए नहीं मिला था मौका
Mon, 29 Sep 2025 04:59 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 29 Sep 2025 04:59 PM IST
सार
इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर वोक्स कंधे की चोट से जूझ रहे थे, जो उन्हें भारत के खिलाफ जुलाई में खेले गए पांचवें टेस्ट में लगी थी। इंग्लैंड पुरुष टीम के प्रबंध निदेशक रॉब की ने कहा था कि वोक्स 'हमारी भविष्य की योजनाओं में नहीं हैं।' इसी के बाद उन्होंने संन्यास का फैसला लिया।
विज्ञापन
क्रिस वोक्स
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर क्रिस वोक्स ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया। उन्होंने कहा, 'वक्त आ गया है और मैंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है।' 36 वर्षीय खिलाड़ी को हाल ही में एशेज सीरीज के लिए चुने गए स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया था।
विज्ञापन
क्रिस वोक्स
- फोटो : PTI
जब कंधे में चोट के बावजूद खेलने उतरे थे वोक्स..
वोक्स कंधे की चोट से जूझ रहे थे, जो उन्हें भारत के खिलाफ जुलाई में खेले गए पांचवें टेस्ट में लगी थी। इंग्लैंड पुरुष टीम के प्रबंध निदेशक रॉब की ने कहा था कि वोक्स 'हमारी भविष्य की योजनाओं में नहीं हैं।' इसी के बाद उन्होंने संन्यास का फैसला लिया। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली प्रतिष्ठित एशेज सीरीज इस साल नवंबर में शुरू होगी। पांच टेस्ट मैचों की इस सीरीज का पहला मैच 21 नवंबर से खेला जाएगा, दूसरा मैच चार दिसंबर से, तीसरा मैच 17 दिसंबर से, चौथा मैच 26 दिसंबर से और पांचवां मुकाबला चार जनवरी से खेला जाएगा।
वोक्स ने अपने करियर में 62 टेस्ट, 122 वनडे और 33 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। उन्हें आखिरी बार इंग्लैंड के लिए भारत के खिलाफ ओवल टेस्ट में खेलते देखा गया था। इस मैच में वह कंधे पर पट्टी बांधकर नंबर 11 पर बल्लेबाजी करने उतरे थे। हालांकि, वह इंग्लैंड को सीरीज जिताने में नाकाम रहे। यह सीरीज 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुई थी।

सोशल मीडिया पर लिखा भावुक संदेश
वोक्स ने सोशल मीडिया पर अपने संन्यास की घोषणा करते हुए भावुक संदेश लिखा। उन्होंने कहा, 'यह पल आ गया है और मैंने तय किया है कि मेरे लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का समय सही है। बचपन से ही इंग्लैंड के लिए खेलने का सपना देखा था और खुद को बेहद भाग्यशाली मानता हूं कि वह सपना पूरा कर पाया। इंग्लैंड की जर्सी पहनना, टीम के साथियों के साथ मैदान साझा करना और पिछले 15 वर्षों में बने रिश्ते, मेरी ज़िंदगी की सबसे बड़ी उपलब्धि हैं।' उन्होंने आगे कहा, '2011 में ऑस्ट्रेलिया में डेब्यू करना मानो कल की ही बात लगती है। दो वर्ल्ड कप जीतना और यादगार एशेज सीरीज़ का हिस्सा बनना कभी सोचा भी नहीं था। ये यादें और जश्न मेरे दिल में हमेशा रहेंगे।'

काउंटी क्रिकेट खेलते रहेंगे वोक्स
इस दौरान वोक्स ने अपने परिवार और प्रशंसकों का भी आभार जताया। उन्होंने कहा, 'मेरे माता-पिता, पत्नी एमी और बेटियां लैला और ईवी...आपका प्यार और समर्थन इस सफर की सबसे बड़ी ताकत रहा। इंग्लैंड के फैंस, खासकर 'बार्मी आर्मी' का जुनून और विश्वास हमेशा याद रहेगा। कोचों, साथियों और पर्दे के पीछे काम करने वालों का मार्गदर्शन और दोस्ती मेरे लिए अनमोल रही है।'वोक्स ने साफ किया कि वह काउंटी क्रिकेट और फ्रेंचाइजी लीग्स में खेलना जारी रखेंगे।
गंभीर की प्रतिक्रिया
क्रिस वोक्स के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के फैसले पर भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, 'एक दृढ़ इच्छाशक्ति वाले व्यक्ति! आपको मैदान पर कदम रखने वाले सबसे बहादुर लोगों में से एक के रूप में याद किया जाएगा क्रिस!'

The man with an iron will! You will be remembered as one of the bravest to ever walk the field Chris! @chriswoakes pic.twitter.com/bnaCi31GSa
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) September 29, 2025