फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England add Jos Buttler and Jack Leach to their squad for the fifth Test

ENG vs IND: पांचवें टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम में बड़े बदलाव, ये दो खिलाड़ी हुए स्क्वॉड में शामिल

Tue, 07 Sep 2021 05:11 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 07 Sep 2021 05:11 PM IST
सार

  • भारत के खिलाफ पांचवें टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का एलान
  • ईसीबी ने आखिरी टेस्ट के लिए टीम में किए बड़े बदलाव

विज्ञापन
England add Jos Buttler and Jack Leach to their squad for the fifth Test
इंग्लैंड क्रिकेट टीम - फोटो : social media

विस्तार

इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पांचवें टेस्ट के लिए अपनी टीम में बड़े बदलाव किए हैं। ईसीबी ने 10 सितंबर से शुरू होने वाले आखिरी टेस्ट के लिए 16 सदस्यीय टीम का एलान किया है। स्क्वॉड में जोस बटलर और जैक लीच को शामिल किया गया है। लीच मौजूदा सीरीज में एक भी मैच नहीं खेले थे। वहीं, बटलर दोबारा पिता बनने की वजह से चौथे टेस्ट में टीम का हिस्सा नहीं थे। ऐसे में मोईन अली को उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। दरअसल, दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला 10 सितंबर से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा। मौजूदा सीरीज में भारत 2-1 से आगे है। भारत ने ओवल में खेले गए चौथे टेस्ट में मेजबान इंग्लैंड को 157 रनों से हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाई। भारत ने ओवल के मैदान पर 50 साल बाद जीत दर्ज की। इससे पहले टीम इंडिया ने 1971 में जीत दर्ज की थी। 

विज्ञापन


पांचवें टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम: 
जो रूट (कप्तान), मोइन अली, जेम्स एंडरसन, जॉनी बेयरस्टो, रोरी बर्न्स, जोस बटलर, सैम करन, हसीब हमीद, डैन लॉरेंस, जैक लीच, डेविड मलान, क्रेग ओवरटन, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, क्रिस वोक्स, मार्क वुड।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed