फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ENG Women vs IND Women, Warm-up at Cardiff, ENG-W vs IND-W, Jun 10 2026 Live Scorecard match updates

IND W vs ENG W: वॉर्म-अप मैच में इंग्लैंड से हारा भारत, 166 रनों पर ऑलआउट हुई टीम; ऋचा की मेहनत पर फिरा पानी

Wed, 10 Jun 2026 07:13 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कार्डिफ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कार्डिफ Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Wed, 10 Jun 2026 07:13 PM IST
सार

महिला टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत में अब सिर्फ एक दिन का समय शेष है। 12 जून से टूर्नामेंट का आगाज होगा। इससे पहले वॉर्म-अप मुकाबले खेले जा रहे हैं। बुधवार को भारतीय महिला टीम का सामना इंग्लैंड से कार्डिफ में हुआ, जिसमें मेहमानों को इंग्लैंड के हाथों पांच रनों से शिकस्त मिली।

विज्ञापन
ENG Women vs IND Women, Warm-up at Cardiff, ENG-W vs IND-W, Jun 10 2026  Live Scorecard match updates
भारतीय महिला टीम - फोटो : BCCI Women

विस्तार

महिला टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। 12 जून से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट से पहले वॉर्म-अप मुकाबले खेले जा रहे हैं। बुधवार को इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मैच में भारतीय महिला टीम को करारी शिकस्त मिली। इंग्लैंड ने उन्हें पांच रन से हरा दिया। कार्डिफ में खेले गए इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की महिला टीम ने एमी जोन्स और नेट शीवर ब्रंट की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में छह विकेट पर 171 रन बनाए। जवाब में भारतीय महिला टीम 19.5 ओवर में सिर्फ 166 रन बना सकी। उनके लिए ऋचा घोष ने 68 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन


इंग्लैंड की पारी
इंग्लैंड के लिए एमी जोन्स ने 45 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 64 और नट सेवियर ब्रंट ने 45 गेंदों पर 57 रन की पारी खेली। डानी गिब्सन ने 12 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 30 रन बनाए थे।  भारत की तरफ से श्रेयंका पाटिल को दो, जबकि शेफाली वर्मा, रेणुका सिंह, श्री कारणी और राधा यादव को एक-एक विकेट मिला। 
विज्ञापन


भारत की पारी
172 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। आठ के स्कोर पर मंधाना के रूप में पहला झटका लगा और इसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला लगातार जारी रहा। शेफाली वर्मा (13), यास्तिका भाटिया (15), कप्तान हरमनप्रीत कौर (17) और भारती फूलमाली (18) को शुरुआत मिली, लेकिन सभी अपनी पारी को बड़ी पारी में बदलने में असफल रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आईं ऋचा घोष ने 36 गेंदों पर 9 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 68 रन की विस्फोटक पारी खेल टीम को जीत दिलाने की भरसक कोशिश की, लेकिन उनका अकेला प्रयास काफी नहीं रहा। भारतीय टीम 19.5 ओवर में 166 रन पर ऑल आउट हो गई और 5 रन से हार गई। शीर्ष क्रम के किसी भी एक बल्लेबाज का सहयोग मिला होता, तो टीम इंडिया इस मैच में जीत दर्ज कर सकती थी। विश्व कप से पहले भारतीय टीम को अपनी गलतियों पर ध्यान देना होगा। इंग्लैंड के लिए लिंसे स्मिथ ने तीन, चार्ली डीन, कोलमैन और डानी गिब्सन ने दो-जो विकेट लिए। इसके अलावा इजी वॉग को एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed