फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ENG W vs SA W: Womens t20 world cup 2026 2nd semifinal england women vs south africa women playing 11

ENG W vs SA W: कौन बनेगा दूसरा फाइनलिस्ट? इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच कांटे की टक्कर; संभावित-11

Wed, 01 Jul 2026 08:30 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Wed, 01 Jul 2026 08:30 PM IST
सार

इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच महिला टी20 विश्व कप का दूसरा सेमीफाइनल रोमांचक होने की उम्मीद है। शानदार फॉर्म में चल रही इंग्लैंड की बल्लेबाजी और दक्षिण अफ्रीका की मजबूत तेज गेंदबाजी के बीच होने वाली जंग मुकाबले का नतीजा तय कर सकती है।

विज्ञापन
ENG W vs SA W: Womens t20 world cup 2026 2nd semifinal england women vs south africa women playing 11
इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : England Cricket-Proteas Women (x)

विस्तार

महिला टी20 विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को एकतरफा मुकाबले में हराकर फाइनल में जगह बना ली। अब दूसरे सेमीफाइनल में गुरुवार को मेजबान इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका की भिड़ंत होने जा रही है, जिसे टूर्नामेंट का सबसे रोमांचक मुकाबला माना जा रहा है। घरेलू परिस्थितियों और शानदार फॉर्म के चलते इंग्लैंड को बढ़त हासिल है, लेकिन पिछले दो आईसीसी नॉकआउट मुकाबलों में दक्षिण अफ्रीका इंग्लैंड को बाहर कर चुका है।
विज्ञापन

इंग्लैंड ने ग्रुप चरण में दिखाया दम
इंग्लैंड ने ग्रुप स्टेज के सभी पांच मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों शानदार लय में हैं। इंग्लैंड के शीर्ष तीन बल्लेबाजों ने इस टूर्नामेंट में 8.8 की रन गति से रन बनाए हैं, जो सभी टीमों में सर्वश्रेष्ठ है। इसमें डैनी व्याट-हॉज का योगदान सबसे अहम रहा है। कप्तान नेट शीवर-ब्रंट चोट से उबरकर वापसी कर रही हैं, जिससे इंग्लैंड की बल्लेबाजी और मजबूत हो गई है। हालांकि उनकी गैरमौजूदगी में सोफिया डंकली ने नंबर-3 पर अच्छा प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका की ताकत उसकी तेज गेंदबाजी
दक्षिण अफ्रीका ने भी पांच में से चार मुकाबले जीतकर अंतिम चार में जगह बनाई, लेकिन उसकी बल्लेबाजी इंग्लैंड जितनी प्रभावशाली नहीं रही। कप्तान एल. वोल्वार्ड्ट, मारिजान कैप, ताजमिन ब्रिट्स और नादिन डी क्लार्क जैसे बड़े नाम होने के बावजूद टीम लगातार दबदबा बनाने में सफल नहीं रही। हालांकि, उसकी सबसे बड़ी ताकत तेज गेंदबाजी है। मारिजान कैप, शबनिम इस्माइल और अयाबोंगा खाका की तिकड़ी ने मिलकर 25 विकेट लिए हैं, जो इस टूर्नामेंट में किसी भी तेज गेंदबाजी आक्रमण द्वारा सबसे ज्यादा हैं। इनका औसत 18.84 रहा है, जो ऑस्ट्रेलिया के बाद दूसरा सर्वश्रेष्ठ है।
विज्ञापन

नॉकआउट में दक्षिण अफ्रीका का रिकॉर्ड बेहतर
दक्षिण अफ्रीका लगातार तीसरी बार टी20 विश्व कप के नॉकआउट में पहुंचा है। टीम 2023 और 2024 के पिछले दो आईसीसी नॉकआउट मुकाबलों में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में पहुंच चुकी है। उन दोनों मैचों में  वोल्वार्ड्ट और ताजमिन ब्रिट्स की सलामी साझेदारी ने इंग्लैंड की उम्मीदों पर पानी फेर दिया था।

इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

एल. वोल्वार्ड्ट (दक्षिण अफ्रीका)
दक्षिण अफ्रीका की कप्तान एल. वोल्वार्ड्ट इस विश्व कप में अभी तक अपनी सर्वश्रेष्ठ लय में नजर नहीं आई हैं। नीदरलैंड के खिलाफ उन्होंने 36 गेंदों में 45 रन बनाए, जबकि बांग्लादेश के खिलाफ पहली ही गेंद पर आउट हो गई थीं। हालांकि विश्व कप से पहले भारत के खिलाफ सीरीज में उन्होंने एक शतक और तीन अर्धशतक लगाए थे। नॉकआउट मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करने वाली वोल्वार्ड्ट से टीम को बड़ी पारी की उम्मीद होगी।

सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड)
इंग्लैंड की स्टार स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन एक बार फिर आईसीसी टूर्नामेंट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने टी20 विश्व कप में अब तक 23 पारियों में 37 विकेट हासिल किए हैं और उनकी इकॉनमी केवल 4.7 रन प्रति ओवर रही है। मध्य ओवरों में उनकी गेंदबाजी दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकती है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

इंग्लैंड: एमी जोन्स (विकेटकीपर), डैनी व्याट-हॉज, नेट शीवर-ब्रंट (कप्तान), एलिस कैप्सी, हीदर नाइट, फ्रेया केम्प, डैनी गिब्सन, चार्ली डीन, सोफी एक्लेस्टोन, लिंसी स्मिथ, लॉरेन बेल।

दक्षिण अफ्रीका: एल. वोल्वार्ड्ट (कप्तान), ताजमिन ब्रिट्स, एनेरी डर्कसन, मारिजान कैप, नादिन डी क्लार्क, क्लो ट्रायन, डेन वैन नीकेर्क, सिनालो जाफ्टा (विकेटकीपर), शबनिम इस्माइल, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed