फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ENG vs SA Kagiso Rabada becomes the first player to take a hat-trick for South Africa in T20i mens cricket

T20 World Cup 2021: रबाडा ने रचा इतिहास, इंग्लैंड के खिलाफ 20वें ओवर में ली हैट्रिक, हासिल की खास उपलब्धि

Sun, 07 Nov 2021 12:51 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 07 Nov 2021 12:51 AM IST
सार

दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा ने शनिवार को टी-20 वर्ल्ड कप में इतिहास रच दिया। 26 वर्षीय तेज गेंदबाज ने इंग्लैंड के खिलाफ ग्रुप ए के आखिरी मुकाबले में हैट्रिक अपने नाम की। वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में हैट्रिक लेने वाले पहले दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज बने।

विज्ञापन
ENG vs SA Kagiso Rabada becomes the first player to take a hat-trick for South Africa in T20i mens cricket
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा ने शनिवार को टी-20 वर्ल्ड कप में इतिहास रच दिया। 26 वर्षीय तेज गेंदबाज ने इंग्लैंड के खिलाफ ग्रुप ए के आखिरी मुकाबले में हैट्रिक अपने नाम की। वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में हैट्रिक लेने वाले पहले दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज बने। यही नहीं वह इंग्लैंड के खिलाफ हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज भी बने। 

विज्ञापन


रबाडा ने मैच के आखिरी यानी 20वें ओवर की शुरू की तीन गेंदों पर यह कमाल किया। इंग्लैंड को आखिरी छह गेंदों में 14 रनों की दरकार थी जबकि दक्षिण अफ्रीका की तरफ से गेंद रबाडा के हाथों में थी। रबाडा हालांकि इससे पहले अपने पिछले ओवर में बेहद महंगे साबित हुए थे और तीन छक्के समेत 19 रन लुटाए थे, लेकिन इस ओवर में उन्होंने जोरदार वापसी की और पहली ही गेंद पर क्रिस वोक्स को चलता किया। उन्होंने वोक्स को नोर्त्जे के हाथों सात रन के स्कोर पर कैच कराया। इसके बाद ओवर की दूसरी गेंद पर कप्तान इयोन मोर्गन को 17 के स्कोर पर केशव महाराज के हाथों कैच कराया और फिर तीसरी गेंद पर जोर्डन को मिलर के हाथों कैच कराया। 
विज्ञापन

 


रबाडा इस टी-20 वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाले तीसरे गेंदबाज भी बन गए हैं। उनसे पहले श्रीलंकाई ऑलराउंडर वणिंदु हसरंगा और आयरलैंड के स्पिनर कर्टिस कैम्फर ने यह कमाल किया था। 

रबाडा ने हालांकि एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया। उनके तीसरे ओवर में लियम लिविंग्स्टन ने लगातार तीन छक्के लगाए। इसी के साथ वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक ही पारी में छक्कों और विकेट की हैट्रिक लेने वाले सिर्फ दूसरे खिलाड़ी हैं। उनसे पहले अकीला धनंजय ने इसी साल 2021 में वेस्टइंडीज के खिलाफ यह रिकॉर्ड बनाया था। 

मैच की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका की टीम इंग्लैंड को 10 रनों से हरा दिया। हालांकि रन रेट के आधार पर वह सेमीफाइनल में पहुंचने से चूक गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed