फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ENG vs OMAN Playing 11: Rain can destroy England's hopes, danger of being out of the tournament looms

ENG vs OMAN Playing 11: इंग्लैंड की उम्मीदों को तोड़ सकती है बारिश, टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा

Thu, 13 Jun 2024 02:48 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नॉर्थ साउंड।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नॉर्थ साउंड। Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 13 Jun 2024 02:48 PM IST
सार

इंग्लैंड को ओमान के बाद अपना आखिरी लीग मैच इसी मैदान पर नामीबिया के खिलाफ खेलना है। इन दोनों मैच में जीत के बावजूद भी इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड के बीच होने वाले मैच में अनुकूल परिणाम के लिए दुआ करनी होगी।

विज्ञापन
ENG vs OMAN Playing 11: Rain can destroy England's hopes, danger of being out of the tournament looms
इंग्लैंड की टीम - फोटो : ICC/ECB

विस्तार

अपनी पहली जीत दर्ज करने के लिए बेताब इंग्लैंड की टीम ओमान के खिलाफ टी-20 विश्वकप के मैच में भिड़ेगी लेकिन उसकी अगले दौर में पहुंचने की उम्मीदें बारिश तोड़ सकती है। गत विजेता इंग्लैंड को सुपर-8 में जगह बनाने के लिए ग्रुप-बी के अपने बाकी बचे दोनों मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।
विज्ञापन


उसके दो मैच में केवल एक अंक है जो उसे स्कॉटलैंड के खिलाफ बारिश के कारण मैच नहीं हो पाने के कारण मिला था। जोस बटलर की अगुवाई वाली टीम के लिए खबर अच्छी नहीं है क्योंकि मौसम विभाग ने ओमान के खिलाफ मैच के दिन बारिश की संभावना व्यक्त की है।
विज्ञापन


इंग्लैंड को ओमान के बाद अपना आखिरी लीग मैच इसी मैदान पर नामीबिया के खिलाफ खेलना है। इन दोनों मैच में जीत के बावजूद भी इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड के बीच होने वाले मैच में अनुकूल परिणाम के लिए दुआ करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कॉटलैंड तीन मैच में पांच अंक लेकर दूसरे स्थान पर है और अगर वह अपने अंतिम मैच में ऑस्ट्रेलिया को हरा देता है तो उसके सात अंक हो जाएंगे और वह सुपर-8 में जगह बना लेगा इसलिए इंग्लैंड इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की जीत की दुआ करेगा। जहां तक ओमान का सवाल है तो उसने अभी तक अपने तीनों मैच गंवाए हैं और वह अगले दौर में जगह बनाने की दौड़ से बाहर हो चुका है। 

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

इंग्लैंड : जोस बटलर (कप्तान), मोइन अली, जोफ्रा आर्चर, बेयरस्टो, हैरी ब्रूक, विल जैक्स, क्रिस जॉर्डन, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, फिल सॉल्ट और मार्क वुड।


ओमान : आकिब इलियास (कप्तान), नसीम खुशी, प्रतीक अठावले (विकेटकीपर), जीशान मकसूद, खालिद कैल, अयान खान, मेहरान खान, रफीउल्लाह, शकील अहमद, कलीमुल्लाह, बिलाल खान।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed