WI Inning
40/0 (2.5 ov)
Jewel Andrew 20(11)*
Shai Hope 9 (7)
IND elected to bowl
{"_id":"62ab28b78dad577579518999","slug":"eng-vs-nz-test-new-zealand-player-devon-conway-corona-infected-danger-over-third-test-against-england","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ENG vs NZ Test: न्यूजीलैंड का तीसरा खिलाड़ी कोरोना संक्रमित, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज पर संकट के बादल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ENG vs NZ Test: न्यूजीलैंड का तीसरा खिलाड़ी कोरोना संक्रमित, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज पर संकट के बादल
Thu, 16 Jun 2022 06:27 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 16 Jun 2022 06:27 PM IST
सार
टीम के बाकी खिलाड़ियों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। ऐसे में कॉनवे के अलावा बाकी सभी खिलाड़ी स्वास्थ्य संबंधी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मैच की तैयारी करेंगे। जरूरत पड़ी तो फिर से जांच की जाएगी।
विज्ञापन
डेवोन कॉनवे
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला 23 जून से लीड्स में खेला जाना है। इससे पहले न्यूजीलैंड की टीम पर कोरोना का साया मंडराने लगा है। कीवी टीम का तीसरा खिलाड़ी कोरोना संक्रमित मिला है। ऐसे में तीसरे टेस्ट में संकट के बादल मंडराने लगे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
न्यूजीलैंड के नियमित कप्तान केन विलियम्सन और स्पिनर माइकल ब्रेसवेल के बाद ओपनर डेवोन कॉनवे भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की। बोर्ड ने बताया कि कॉनवे का लंदन में बुधवार को पीसीआर टेस्ट हुआ, जिनमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं, टीम के बाकी खिलाड़ियों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। ऐसे में कॉनवे के अलावा बाकी सभी खिलाड़ी स्वास्थ्य संबंधी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मैच की तैयारी करेंगे। जरूरत पड़ी तो फिर से जांच की जाएगी। फिलहाल कॉनवे के रिप्लेसमेंट के तौर पर किसी को भी टीम में शामिल नहीं किया गया है।
इससे पहले बुधवार को कीवी टीम के स्पिनर माइकल ब्रेसवेल कोरोना पॉजिटिव मिले थे। वे फिलहाल आइसोलेशन में हैं। बोर्ड ने कहा कि कॉनवे को ब्रेसवेल के साथ आइसोलेट कर दिया गया है। इसके अलावा बुधवार को न्यूजीलैंड टीम के फीजियो विजय वल्लभ और स्ट्रेंथ-कंडिशनिंग कोच क्रिस डोनाल्डसन बुधवार को कोरोना संक्रमित मिले थे।
ब्रेसवेल और कॉनवे दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड टीम का हिस्सा थे। ऐसे में तीसरे टेस्ट से पहले और खिलाड़ी भी कोरोना संक्रमित मिल सकते हैं। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का आखिरी टेस्ट 23 जून से लीड्स के हेडिंग्ले में खेला जाएगा।
न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो टेस्ट हारकर दबाव में है। ऐसे में कोरोना के मामले सामने आने पर टीम पर और खतरा मंडराने लगा है। दूसरे टेस्ट में जॉनी बेयरस्टो और नवनियुक्त कप्तान बेन स्टोक्स की बेहतरीन पारी की बदौलत इंग्लैंड ने 50 ओवर में ही 299 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया था। बेयरस्टो ने दूसरी पारी में तूफानी शतक जड़ा था।