फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ENG vs NZ: Joe Root's father said – During Kovid, the former English captain practiced on one leg for an hour

ENG vs NZ: जो रूट के पिता ने कहा- कोविड के दौरान इंग्लिश के पूर्व कप्तान ने एक घंटे तक एक पैर पर किया अभ्यास

Tue, 14 Jun 2022 11:29 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नॉटिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नॉटिंघम Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 14 Jun 2022 11:29 PM IST
सार

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 10 हजार रन की बुलंदी छूने के बाद रूट ने दूसरे टेस्ट मैच में शानदार 176 रन बनाकर सुनील गावस्कर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

विज्ञापन
ENG vs NZ: Joe Root's father said – During Kovid, the former English captain practiced on one leg for an hour
जो रूट का शतक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोविड महामारी के दौरान जब खेल की सारी गतिविधियां बंद थीं, तब इंग्लैंड के मास्टर बल्लेबाज जो रूट ने बल्लेबाजी में बेहतर संतुलन बनाने के लिए एक पैर पर अभ्यास किया। यह बात रूट के पिता मैट ने बताई। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान के पिता ने बताया कि कोविड के दौरान संतुलन बनाने के लिए रूट एक पैर पर एक घंटे तक बल्लेबाजी करते थे। उसे सिर्फ बल्लेबाजी पसंद है, एक बच्चे की तरह जहां उसे कोई भी गेंदबाजी करेगा तो वह बल्लेबाजी के लिए तैयार रहेगा। 
विज्ञापन


न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 10 हजार रन की बुलंदी छूने के बाद रूट ने दूसरे टेस्ट मैच में शानदार 176 रन बनाकर सुनील गावस्कर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। 27 शतक और 53 अर्धशतक की मदद से रूट ने कुल 10,191 रन बना लिए हैं, जबकि सुनील गावस्कर ने 34 शतक और 45 अर्धशतक की मदद से 10,122 रन बनाए हैं।
विज्ञापन


वहीं इस शतक की मदद से रूट ने विराट कोहली के 27 टेस्ट मैच की भी बराबरी कर ली। उधर, दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हरा दिया है। साथ ही सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। इंग्लैंड की पहली पारी 539 रन पर खत्म हुई थी। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 553 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड की दूसरी पारी 284 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड को पांचवें दिन जीत के लिए 243 रन का लक्ष्य मिला था, जो उन्होंने जॉन बेयरस्टो के शतक और बेन स्टोक्स की शतक के बदौलत हासिल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed