फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ENG vs NZ 3rd Test: Change in England's team for the third test, twin brothers Craig Overton, Jamie Overton got place

ENG vs NZ 3rd Test: तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम में बदलाव, जुड़वा भाइयों को मिली जगह

Fri, 17 Jun 2022 04:20 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 17 Jun 2022 04:20 PM IST
सार

जेमी ने सरे के लिए काउंटी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने इस सीजन 21.61 की औसत से 21 विकेट लिए हैं। अपने 81 मैचों के फर्स्ट क्लास करियर में जेमी ने पांच बार पारी में पांच विकेट समेत कुल 206 विकेट लिए हैं।

विज्ञापन
ENG vs NZ 3rd Test: Change in England's team for the third test, twin brothers Craig Overton, Jamie Overton got place
क्रेग ओवरटन और जेमी ओवरटन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड ने 23 जून से हेडिंग्ले में शुरू होने वाले न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिम टेस्ट के लिए टीम में कुछ बदलाव किए हैं। सरे के तेज गेंदबाज जेमी ओवरटन को इस टेस्ट के लिए इंग्लैंड के स्क्वॉड में शामिल किया गया है। 28 साल के गेंदबाज जेमी के जुड़वा भाई क्रेग ओवरटन पहले से ही स्क्वॉड में शामिल हैं।
विज्ञापन

जेमी ने सरे के लिए काउंटी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने इस सीजन 21.61 की औसत से 21 विकेट लिए हैं। अपने 81 मैचों के फर्स्ट क्लास करियर में जेमी ने पांच बार पारी में पांच विकेट समेत कुल 206 विकेट लिए हैं। जेमी को 2015 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भी टीम में शामिल किया गया था, लेकिन तब उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इंग्लैंड की टीम फिलहाल तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से आगे है। पहले दो टेस्ट में क्रेग ओवरटन को भी मौका नहीं दिया गया था, लेकिन तीसरे टेस्ट में मेजबान टीम अपने प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकती है। ऐसे में ओवरटन भाइयों को मौका मिलने की संभावना है। ऐसा हुआ तो इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले पहले जुड़वा भाई बन जाएंगे।
विज्ञापन

तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम: बेन स्टोक्स (कप्तान), जेम्स एंडरसन, जोनाथन बेयरस्टो, स्टुअर्ट ब्रॉड, हैरी ब्रूक, जैक क्रॉली, बेन फॉक्स, जैक लीच, एलेक्स लीज, क्रेग ओवरटन, जेमी ओवरटन, मैथ्यू पॉट्स, ओली पोप, जो रूट।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed