{"_id":"6993121d53a1fdf24c018032","slug":"eng-vs-ita-live-score-icc-t20-world-cup-england-vs-italy-today-match-scorecard-result-news-in-hindi-2026-02-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ENG vs ITA Highlights: इटली को 24 रन से हराकर सुपर-8 में पहुंचा इंग्लैंड, ओवरटन और करन को मिले 3-3 विकेट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ENG vs ITA Highlights: इटली को 24 रन से हराकर सुपर-8 में पहुंचा इंग्लैंड, ओवरटन और करन को मिले 3-3 विकेट
Mon, 16 Feb 2026 06:29 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 16 Feb 2026 06:29 PM IST
सार
इंग्लैंड ने इटली को 24 रनों से हराकर सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर लिया। सोमवार को खेले गए इस मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 202 रन बनाए। जवाब में इटली निर्धारित ओवरों में 178 पर सिमट गई।
विज्ञापन
इंग्लैंड ने इटली को हराया
- फोटो : PTI
विस्तार
इंग्लैंड ने इटली को 24 रनों से हराकर सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर लिया। सोमवार को कोलकाता के ईडन गार्डेन्स में टी20 विश्व कप 2026 का 29वां मुकाबला ग्रुप सी की टीमों के बीच खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विल जैक्स की नाबाद अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 202 रन बनाए। जवाब में इटली निर्धारित ओवरों में 178 पर सिमट गई।
विज्ञापन
इंग्लैंड की पारी
इंग्लैंड की जीत की नींव स्टार ऑलराउंडर विल जैक्स ने रखी। उन्होंने महज 22 गेंदों पर नाबाद 53 रन (4 छक्के, 3 चौके) ठोककर मैच का रुख बदल दिया। यह इस संस्करण में इंग्लैंड का पहला 200+ स्कोर रहा। इंग्लैंड की शुरुआत आक्रामक रही। फिल सॉल्ट ने 15 गेंदों में 28 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई और पावरप्ले में स्कोर 50 के पार पहुंचाया। हालांकि, अनुभवी जोस बटलर एक बार फिर बड़ी पारी नहीं खेल सके और सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए। मध्यक्रम में जैकब बेथेल (23) और कप्तान हैरी ब्रूक (14) अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल सके। टॉम बैंटन ने 21 गेंदों पर 30 रन बनाकर पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन वे भी टिक नहीं सके। एक समय इंग्लैंड का स्कोर 105/5 था और टीम दबाव में दिख रही थी। ऐसे में जैक्स ने आक्रामक तेवर अपनाए। उनका साथ सैम करन ने दिया, जिन्होंने 19 गेंदों पर 25 रन बनाए। दोनों ने छठे विकेट के लिए 25 गेंदों में 54 रन जोड़कर टीम को 200 के पार पहुंचाया। इटली की ओर से ग्रांट स्टीवर्ट, अली हसन और जेजे स्मट्स ने महत्वपूर्ण विकेट लिए, लेकिन डेथ ओवरों में वे इंग्लिश बल्लेबाजों को रोक नहीं सके।

इटली की पारी
202 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इटली की शुरुआत बेहद खराब रही। तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने 146 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से कहर बरपाते हुए पहले ही ओवर में विकेट झटका और इटली का स्कोर 1/2 कर दिया। जल्द ही टीम 22/3 पर सिमट गई। एंथनी मोस्का पहली ही गेंद पर आउट हो गए, जबकि जेजे स्मट्स और हैरी मानेन्टी भी ज्यादा देर टिक नहीं सके। इसके बाद बेन मानेन्ती ने धमाकेदार अंदाज में पलटवार किया। उन्होंने 25 गेंदों पर 60 रन ठोक दिए, जिसमें 5 छक्के और 4 चौके शामिल थे। उन्होंने एक ओवर में विल जैक्स के खिलाफ 21 रन बटोरकर मैच में रोमांच भर दिया। यह इस टूर्नामेंट की संयुक्त रूप से पांचवीं सबसे तेज फिफ्टी रही। उनका साथ जस्टिन मोस्का ने 34 गेंदों पर 43 रन बनाकर दिया। दोनों ने 48 गेंदों में 92 रन की साझेदारी कर इटली को मुकाबले में वापस ला खड़ा किया। हालांकि, जैक्स ने ही मानेन्टी को आउट कर साझेदारी तोड़ी। इसके बाद आदिल रशीद ने जस्टिन को पवेलियन भेजा और मैच फिर इंग्लैंड की पकड़ में आ गया। अंतिम ओवरों में ग्रांट स्टीवर्ट ने 23 गेंदों पर 45 रन बनाकर एक और संघर्ष किया। उन्होंने आर्चर और राशिद के खिलाफ बड़े शॉट लगाए, लेकिन सैम करन ने लगातार दो गेंदों पर विकेट लेकर इटली की उम्मीदें खत्म कर दीं। इटली की टीम 20 ओवर में 178 रन पर ऑलआउट हो गई और इंग्लैंड ने 24 रन से जीत दर्ज कर सुपर एट में जगह पक्की कर ली।