फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ENG vs INDW Sneh Rana made record in her debut match

ENGW vs INDW: स्नेह राणा ने रचा इतिहास, यह कमाल करने वाली पहली भारतीय और दुनिया की चौथी महिला

Sun, 20 Jun 2021 10:00 AM IST
गौरव पाण्डेय स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 20 Jun 2021 10:00 AM IST
सार

ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में भारत की ओर से स्नेह राणा ने डेब्यू किया। स्नेह ने अपने पहले ही टेस्ट मैच में गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। 

विज्ञापन
ENG vs INDW Sneh Rana made record in her debut match
स्नेह राणा - फोटो : ईएसपीएन

विस्तार

भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी स्नेह राणा अपने पहले ही टेस्ट मैच में एक पारी में चार विकेट लेने वाली और 50 से अधिक रन बनाने वाली भारत की पहली खिलाड़ी बन गई हैं। साथ ही, यह कारनामा करने वाली वह दुनिया की चौथी खिलाड़ी हैं। 16 जून को शुरू हुए इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पहली पारी में इंग्लैंड ने नै विकेट के नुकसान पर 396 रन बनाए थे। स्नेह राणा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट अपने नाम किए। वहीं, भारतीय टीम की दूसरी पारी में स्नेह राणा ने अपने बल्ले से भी कमाल दिखाया। वह अभी नॉटआउट हैं और खबर लिखे जाने तक 153 गेंदों में 76 रन बनाकर खेल रही हैं। अभी तक अपनी इस शानदार पारी में उन्होंने 12 चौके लगाए हैं। 

विज्ञापन

दोनों टीमों के बीच एकमात्र टेस्ट ड्रॉ रहा

स्नेह राणा (नाबाद 80) के अर्धशतक से भारत ने शनिवार को चौथे और अंतिम दिन इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र क्रिकेट टेस्ट मैच ड्रॉ कराया। इंग्लैंड ने पहली पारी नौ विकेट पर 396 रन पर घोषित की थी जिसके जवाब में भारतीय टीम पहली पारी में 231 रन पर सिमट गयी और मेजबानों ने उसे फॉलो ऑन दिया। भारत ने अंतिम दिन का खेल समाप्त होने तक आठ विकेट पर 344 रन बनाकर ड्रॉ कराया। इसमें स्नेह और तानिया भाटिया (नाबाद 44 रन) के बीच नौंवे विकेट के लिये भारत की 104 रन की रिकार्ड साझेदारी ने अहम भूमिका निभाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed