{"_id":"6123efe98b9d327e1f5ab0ed","slug":"eng-vs-ind-virats-team-will-play-how-they-play-but-we-will-not-distracted-says-joe-root-ahead-of-headingley-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"ENG vs IND: तीसरे टेस्ट से पहले रूट ने अपनी टीम का बढ़ाया हौसला, अपनी गलती भी स्वीकारी, कहा- हमने सबक सीख लिया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ENG vs IND: तीसरे टेस्ट से पहले रूट ने अपनी टीम का बढ़ाया हौसला, अपनी गलती भी स्वीकारी, कहा- हमने सबक सीख लिया
Tue, 24 Aug 2021 12:28 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हेडिंग्ले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हेडिंग्ले
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 24 Aug 2021 12:28 AM IST
सार
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला बुधवार यानी 25 अगस्त से शुरू हो रहा है। हेडिंग्ले में होने वाले इस मुकाबले में दोनों टीमें एक बार फिर से आमने-सामने होंगी
विज्ञापन
विराट कोहली और जो रूट
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला बुधवार यानी 25 अगस्त से शुरू हो रहा है। हेडिंग्ले में होने वाले इस मुकाबले में दोनों टीमें एक बार फिर से आमने-सामने होंगी। मैच में भारत बढ़े हुए आत्मविश्वास के साथ उतरेगा और सीरीज में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहेगा जबकि मेजबान इंग्लैंड जीत के साथ खाता खोलना चाहेगा। फिलहाल भारतीय टीम दूसरा टेस्ट मैच जीतने के बाद 1-0 से आगे है। बावजूद इसके दोनों टीमों के बीच एक कड़ी टक्कर होने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन
मैच से पहले इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने अपनी टीम में जान फूंकने की कोशिश की। उन्होंने कहा, 'हमने पिछले मैच से सबक सीखा है और हम बेवजह किसी भी बहस में नहीं पड़ेंगे।' रूट ने वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में सोमवार को कहा कि इंग्लैंड की टीम इस बार अपने ध्यान को भटकने नहीं देगी।
विज्ञापन
इंग्लैंड के कप्तान ने कहा कि विराट की टीम अपने ही अंदाज में खेलेगी लेकिन मैं चाहता हूं कि हम अपना सर्वश्रेष्ठ दें और एकजुट होकर खेलें। उन्होंने कहा कि हमने गलतियों से सीखा है, हमें बाकी के तीन मैचों में बहुत कुछ करना है और वापसी करने के लिए बेताब हैं।
विज्ञापन
रूट ने टीम की कमजोर बल्लेबाजी पर कहा कि हमें उम्मीद है कि हमारे बल्लेबाज वापसी करते हुए बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।
बता दें कि भारतीय टीम इस वक्त इंग्लैंड के दौरे पर पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है। विराट कोहली की अगुवाई में टीम ने पहला मुकाबला ड्रॉ खेला तो वहीं दूसरा मैच रोमांचक अंदाज में 151 रनों से जीता।