फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ENG vs IND: Spoke to few Indian players, some of them didn't sleep till 3 am says Dinesh Karthik after cancelled Manchester Test

खुलासा: दिनेश कार्तिक ने बताया मैनचेस्टर टेस्ट रद्द होने का कारण, कहा- खिलाड़ी सुबह तीन बजे तक सोये नहीं

Sat, 11 Sep 2021 10:07 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 11 Sep 2021 10:07 AM IST
सार

विकेटकीपर बल्लेबाज और इंग्लैंड में बतौर कमेंटेटर मौजूद दिनेश कार्तिक ने कुछ भारतीय  खिलाड़ियों से बात की और पांचवें टेस्ट और उससे जुड़े पूरे मामले को समझने की कोशिश की। 

विज्ञापन
ENG vs IND: Spoke to few Indian players, some of them didn't sleep till 3 am says Dinesh Karthik after cancelled Manchester Test
दिनेश कार्तिक - फोटो : social media

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट मैच फिलहाल के लिए स्थगित कर दिया गया है और अब उसके अगले साल होने की ही संभावना है। शुक्रवार को मैनचेस्टर में शुरू होने वाले इस मुकाबले को टॉस से कुछ घंटे पहले रद्द कर दिया गया। भारतीय दल में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी ने खिलाड़ियों की चिंतित कर दिया, जिसके बाद दोनों क्रिकेट बोर्ड ने मिलकर मैच को रद्द करने का फैसला किया।  

विज्ञापन


विकेटकीपर बल्लेबाज और इंग्लैंड में बतौर कमेंटेटर मौजूद दिनेश कार्तिक ने भी भारत के कुछ खिलाड़ियों से बात की और पूरे मामले को समझने की कोशिश की। 

कार्तिक ने स्काई स्पोर्ट्स से बातचीत में कहा, 'मैंने कुछ भारतीय खिलाड़ियों से बात की। लगभग सभी मैच हुए, वह थक गए हैं और उनके पास सिर्फ एक ही फिजियो है। उनके पास पहले दो थे लेकिन इससे पहले मुख्य कोच समेत कई अन्य कोचिंग स्टाफ भी संक्रमित हो गए, जिसके बाद उनके पास एक ही फिजियो बचे जिन्होंने खिलाड़ियों के साथ बहुत काम किया लेकिन अब वह भी पॉजिटिव हो गए और यही समस्या है।'

विज्ञापन

गौरतलब है कि चौथे टेस्ट से पहले भारतीय टीम के मुख्य कोच नितिन पटेल कोरोना संक्रमित पाए गए, जिसके बाद उन्हें एकांतवास में भेज दिया गया। इसके बाद पांचवें टेस्ट से एक दिन पहले टीम के असिस्टेंट फिजियो योगेश परमार भी संक्रमित निकले। योगेश कई खिलाड़ियों के संपर्क में थे, ऐसे में टीम के कुछ खिलाड़ी घबरा गए। 

कार्तिक ने कहा, 'अगर योगेश की जगह कोई और या किसी अन्य विभाग का होता तो वे नहीं डरते लेकिन जब फिजियो संक्रमित हुआ, तब वे अधिक घबरा गए। आपको यह भी समझना होगा कि जैसे ही यह टेस्ट खत्म होता उन्हें आईपीएल, उसके तुरंत बाद वर्ल्ड कप और फिर न्यूजीलैंड सीरीज में शामिल होना पड़ता और यह सब कुछ हफ़्तों में होता।'

भारतीय कॉमेंटेटर ने कहा, 'वे कितने बबल करेंगे? उन्होंने 16 मई को देश छोड़ा था तबसे अब तक लगभग चार महीने हो गए हैं। यह बहुत समय होता है।'

कार्तिक ने खुलासा किया कि कई सारे भारतीय खिलाड़ी सुबह तीन बजे तक सोये नहीं, ऐसे में टेस्ट मैच में उतरना लगभग नामुमकिन था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed