फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ENG vs IND: Paul Newman says India did not respect the series or Test cricket by flouting Covid guidelines

पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर का आरोप: भारत ने नहीं किया टेस्ट क्रिकेट का सम्मान, खिलाड़ियों ने कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ाईं

Tue, 14 Sep 2021 04:45 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 14 Sep 2021 04:45 PM IST
सार

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर पॉल न्यूमैन ने टीम इंडिया पर बड़ा आरोप लगाया है। इतना ही नहीं, मैनचेस्टर टेस्ट रद्द होने को लेकर उन्होंने टीम इंडिया के खिलाड़ियों, बीसीसीआई और आईपीएल की भी खूब आलोचना की।

विज्ञापन
ENG vs IND: Paul Newman says India did not respect the series or Test cricket by flouting Covid guidelines
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : social media

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में होने वाले पांचवें टेस्ट मैच के रद्द होने के बाद बयानों का सिलसिला अभी थमा नहीं है। इस बीच इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर पॉल न्यूमैन ने टीम इंडिया पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि भारतीय टीम ने सीरीज व टेस्ट क्रिकेट का सम्मान नहीं किया। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि टीम इंडिया पर यह आरोप भी लगाया कि उन्होंने कोरोना के दिशानिर्देशों की धज्जियां उड़ाईं। 

विज्ञापन


पॉल न्यूमैन यहीं नहीं रुके, उन्होंने टीम इंडिया के खिलाड़ियों, बीसीसीआई और आईपीएल की भी खूब आलोचना की। दरअसल, न्यूमैन ने डेली मेल के लिए अपने कॉलम में लिखा है कि भारत ने सीरीज का सम्मान नहीं किया। चौथे टेस्ट से पहले टीम ने कोरोना के दिशानिर्देशों की धज्जियां उड़ाते हुए टेस्ट क्रिकेट का सम्मान नहीं किया। बता दें कि इस पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर ने लंदन में चौथे टेस्ट से पहले टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री के पुस्तक विमोचन कार्यक्रम को भी जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि भारत के सहायक फिजियो योगेश परमार के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद टीम इंडिया ने पांचवां टेस्ट खेलने से मना कर दिया था। न्यूमैन ने कहा कि आईपीएल अनुबंध वाला कोई भी भारतीय खिलाड़ी इस टेस्ट में खेलने का जोखिम नहीं उठाना चाहता था। अगर कोई खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव हो  जाता तो उसे 10 दिनों के लिए क्वारंटीन में रहने के लिए मजबूर होना पड़ता और इस तरह वो खिलाड़ी 19 सितंबर को यूएई में होने वाले आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में खेलने से चूक जाता। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed