{"_id":"60f3acd08ebc3e0a02433ccd","slug":"eng-vs-ind-indian-cricket-team-nets-session-at-the-durham-county-cricket-club","type":"story","status":"publish","title_hn":"ENG vs IND: कोहली के नेतृत्व में भारतीय टीम ने डरहम में अभ्यास सत्र में लिया हिस्सा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ENG vs IND: कोहली के नेतृत्व में भारतीय टीम ने डरहम में अभ्यास सत्र में लिया हिस्सा
Sun, 18 Jul 2021 09:53 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डरहम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डरहम
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 18 Jul 2021 09:53 AM IST
विज्ञापन
टीम इंडिया
- फोटो : twitter@BCCI
कप्तान विराट कोहली और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा सहित भारतीय टीम के शीर्ष खिलाड़ियों ने शनिवार को यहां डरहम काउंटी क्रिकेट क्लब में नेट अभ्यास सत्र के साथ इंग्लैंड के खिलाफ आगामी पांच मैचों की टेस्ट शृंखला की तैयारी शुरू की।
विज्ञापन
कोहली और रोहित के साथ चेतेश्वर पुजारा और लोकेश राहुल ने भी नेट में बल्लेबाजी अभ्यास किया। भारतीय टीम को टेस्ट शृंखला से पहले 20 जुलाई से काउंटी की संयुक्त टीम के खिलाफ अभ्यास मैच खेलना है। इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट शृंखला चार अगस्त से शुरू हो रही है।
विज्ञापन
— BCCI (@BCCI) July 17, 2021
विज्ञापन
भारतीय टीम पिछले महीने बिना किसी अभ्यास मैच के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में उतरी थी जहां न्यूजीलैंड के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा था। पिछले दिनों विकेटकीपर ऋ षभ पंत और थ्रोडाउन विशेषज्ञ दयानंद जरानी कोविड-19 जांच में पॉजिटिव आए हैं और ये दोनों लंदन में एकांतवास में हैं।