ENG vs IND: सीरीज में बढ़त हासिल करने उतरेंगी दोनों टीमें, कब-कहां और कैसे देखें चौथे टेस्ट की LIVE स्ट्रीमिंग
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज जारी है। दोनों ही टीमें एक-एक मुकाबला जीतकर सीरीज में बराबरी पर हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज जारी है। दोनों ही टीमें एक-एक मुकाबला जीतकर सीरीज में बराबरी पर हैं। भारत ने जहां लॉर्ड्स में जीत हासिल की तो इंग्लैंड ने लीड्स में बाजी मारी। अब दोनों टीमों के बीच अगली जंग लंदन के दी ओवल में होनी है। यहां जीतने वाली टीम में सीरीज में बढ़त हासिल कर लेगी। रूट की टीम जहां जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी वहीं विराट सेना पिछली हार से उबरकर मजबूत वापसी करना चाहेगी। ऐसे में यहां एक बार फिर से एक रोमांचक मुकाबला होने की पूरी उम्मीद है। आइए जानते हैं मैच और उसके लाइव प्रसारण से जुड़ी अहम जानकारी।
कब होगा मैच?
भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का चौथा टेस्ट मैच दो सितंबर यानी गुरुवार से शुरू होगा।
कहां खेला जाएगा?
दोनों टीमों के बीच चौथा मुकाबला लंदन के दी ओवल मैदान में खेला जाएगा।
कितने बजे होगी दोनों टीमों में टक्कर?
यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 से शुरू होगा, जबकि टॉस आधे घंटे पहले दोपहर 3 बजे होगा।
किस चैनल पर होगा प्रसारण?
ऐसे देखें ऑनलाइन एक्शन
डिजिटल माध्यम में मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप पर देखने को मिलेगी। साथ ही साथ लाइव ब्लॉग और पल-पल की अपडेट के लिए अमर उजाला डॉट कॉम पर लॉगिन करें।