फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ENG vs BAN t20 match preview scorecard and other updates

ENG vs BAN: इंग्लैंड के लिए सेमीफाइनल की राह आसान, बांग्लादेश को आठ विकेट से हराकर लगातार दूसरा मैच जीता

Wed, 27 Oct 2021 06:48 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 27 Oct 2021 06:48 PM IST
सार

टी-20 वर्ल्डकप 2021 में इंग्लैंड ने बांग्लादेश को आठ विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। अब इंग्लैंड के लिए सेमीफाइनल की राह आसान हो गई है। 

विज्ञापन
ENG vs BAN t20 match preview scorecard and other updates
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

टी-20 वर्ल्डकप के ग्रुप ए में इंग्लैंड ने बांग्लादेश को आठ विकेट से हरा दिया है। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और नौ विकेट गंवाकर 124 रन बनाए। इसके जवाब में इंग्लैंड ने दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। बांग्लादेश की टीम सिर्फ जोश बटलर (18) और जोसन रॉय (61) का विकेट ही ले पाई। वहीं डेविड मलान (28) और जॉनी बेयरस्ट्रो (8) रन बनाकर नाबाद रहे। इस जीत के साथ इंग्लैंड ग्रुप-1 में पहले स्थान पर पहुंच गया है। अब इंग्लैंड यदि ऑस्ट्रेलिया या दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोई एक मैच हार भी जाती है तो उसके लिए सेमीफाइनल के दरवाजे खुले रहेंगे। वहीं बांग्लादेश की टीम सेमीफाइनल की रेस से लगभग बाहर हो चुकी है।
विज्ञापन
  • नसूम अहमद ने बांग्लादेश को पहला झटका दिया। उन्होंने जोश बटलर को 18 रन पर नईम के हाथों कैच कराया।
  • जेसन रॉय 38 गेंदों पर 61 रन बनाकर आउट। शोरिफुल इस्लाम ने उन्हें नसूम अहमद के हाथों कैच आउट कराया।


बांग्लादेश के लिए मुश्फिकुर रहीम ने सबसे ज्यादा 29 रन बनाए। वहीं इंग्लैंड के मोईन अली ने दो लगातार गेंदों पर दो विकेट लेकर बांग्लादेश को शुरुआती झटके दिए। इसके बाद वोक्स और लिविंग्स्टोन ने विकेट झटके हैं। तेज गेंदबाज टायमल मिल्स ने 20वें ओवर में दो विकेट समेत कुल तीन विकेट झटके और बांग्लादेश को कम स्कोर पर रोक दिया। 
विज्ञापन
  • लिटिन दास नौ रन बनाकर आउट। मोईन अली ने उनका विकेट लिया। लिटिन दास का खराब फॉर्म इस मैच में भी जारी रहा और अगले मैच में वो टीम से बाहर हो सकते हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • मोईन अली ने बांग्लादेश को लगातार दूसरा झटका दिया। नईम पांच रन बनाकर आउट। वोक्स ने उनका कैच पकड़ा।
  • शाकिब चार रन बनाकर आउट। वोक्स ने उन्हें आदिल राशिद के हाथों कैच कराया। 
  • लिविंगस्टोन ने मुश्फिकुर का विकेट लिया। उन्होंने 30 गेंदों में 29 रनों की पारी खेली। 
  • अफिफ हुसैन रन आउट हुए। टायमल मिल्स की मिसफिल्ड पर दूसरा रन चुराने की कोशिश में विकेट गंवाया। 
  • लिविंगस्टोन ने दूसरा विकेट लिया। कप्तान महमुदुल्लाह 24 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट। 
  • टायमल मिल्स ने मेंहदी हसन का विकेट लिया। हसन ने 10 गेंदों में 11 रन बनाए।
  • इसके बाद 20वें ओवर में मिल्स ने नुरुल हसन और मुस्तफिजुर रहमान को आउट किया।
  • इंग्लैंड की ओर से मिल्स ने तीन, मोईन और लिविंगस्टोन ने दो-दो और वोक्स ने एक विकेट लिया।
 
बांग्लादेश के लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल
बांग्लादेश को अपने पहले मैच में श्रीलंका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था और इस हार के बाद उसके लिए सेमीफाइनल की राह बहुत मुश्किल हो गई है। वहीं इंग्लैंड लगातार दो मैच जीत चुका है और अपने बाकी मैच जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगा। ग्रुप-1 में इंग्लैंड पहले नंबर पर रहने की प्रबल दावेदार है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया या दक्षिण अफ्रीका की टीम इस ग्रुप से सेमीफाइनल में पहुंच सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed