{"_id":"64c52e69290d507216097190","slug":"eng-vs-aus-ashes-2023-5th-test-england-players-wear-wrong-jersey-at-oval-in-support-of-alzheimer-s-society-2023-07-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ENG vs AUS 5th Test: इंग्लैंड की टीम ने जीता दिल, सभी खिलाड़ियों ने पहनी एक-दूसरे की जर्सी, यहां जानें वजह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ENG vs AUS 5th Test: इंग्लैंड की टीम ने जीता दिल, सभी खिलाड़ियों ने पहनी एक-दूसरे की जर्सी, यहां जानें वजह
Sat, 29 Jul 2023 08:57 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 29 Jul 2023 08:57 PM IST
सार
कप्तान बेन स्टोक्स ने जॉनी बेयरस्टो की जर्सी पहनी हुई थी, जबकि मोईन अली ने वोक्स की जर्सी पहनी हुई थी, तो जेम्स एंडरसन ने स्टुअर्ट ब्रॉड की शर्ट पहनी हुई थी। वजह हम आपको बताते हैं। पढ़ें...
विज्ञापन
एक-दूसरे की जर्सी पहनकर मैदान में उतरे इंग्लैंड के खिलाड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
लंदन के ओवल में पांचवें एशेज टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने अल्जाइमर सोसाइटी को ट्रिब्यूट दिया। अल्जाइमल सोसाइटी यूके में डिमेंशिया से पीड़ित लोगों, देखभाल करने वालों, विशेषज्ञों, प्रचारकों, शोधकर्ताओं और चिकित्सकों से बना एक संगठन है। इंग्लैंड के सभी खिलाड़ी पांचवें टेस्ट के तीसरे दिन सुबह के सत्र से पहले अपनी जर्सी पर गलत नाम के साथ मैदान पर आए। यानी सभी इंग्लिश खिलाड़ियों ने एक-दूसरे की जर्सी पहन रखी थी।
विज्ञापन
गलत जर्सी के साथ उतरे इंग्लिश प्लेयर्स
इंग्लैंड के खिलाड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
कप्तान बेन स्टोक्स ने जॉनी बेयरस्टो की जर्सी पहनी हुई थी, जबकि मोईन अली ने वोक्स की जर्सी पहनी हुई थी, तो जेम्स एंडरसन ने स्टुअर्ट ब्रॉड की शर्ट पहनी हुई थी। दोनों टीमों ने पहला सत्र शुरू होने से पहले अल्जाइमर सोसायटी के लोगों द्वारा एक गाने का आनंद भी उठाया। इसके बाद इंग्लैंड के सभी खिलाड़ी मैदान पर आए तो ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भी उनका समर्थन किया। ऑस्ट्रेलियाई टीम भी इंग्लैंड के खिलाड़ियों के साथ मैदान में इकट्ठा हो गई। फैंस ने इस कदम की खूब सराहना की और दोनों टीमों के लिए तालियां बजाईं। इसका वीडियो भी इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने ट्विटर पर शेयर किया है। हालांकि, बाद में यानी खेल शुरू होने के बाद सभी ने सही जर्सी पहन ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या है डिमेंशिया?
गलत जर्सी के साथ इंग्लैंड के खिलाड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड के सहायक कोच मार्कस ट्रेस्कोथिक ने कहा कि यह इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड और एल्जेमर सोसायटी की संयुक्त पहल है। ट्रेस्कोथिक ने कहा, यह एक भयावह बीमारी है। हम लोगों को जागरूक करना चाहते हैं और चैरिटी के लिए पैसा भी एकत्र करना चाहते हैं। ट्रेस्कोथिक के पिता मार्टिन खुद इस बीमारी से पीड़ित हैं।
डिमेंशिया एक ऐसा शब्द है जो आम तौर पर मानसिक स्थिति में गिरावट को दर्शाता है। यह किसी व्यक्ति के आम जीवन को तहस-नहस करने की क्षमता रखता है। यह कोई विशिष्ट बीमारी नहीं है, बल्कि एक व्यापक शब्द है जो अल्जाइमर रोग सहित कई प्रकार की मेडिकल कंडीशन में आम है। इस स्थिति में व्यक्ति की याददाश्त, उसका ध्यान, उसकी भाषा और समस्या-समाधान क्षमताएं प्रभावित होती हैं। इससे किसी का भी जीवन परेशानियों से भर जाता है। इसको ठीक करने के लिए अच्छे देखभाल की आवश्यकता होती है।
डिमेंशिया एक ऐसा शब्द है जो आम तौर पर मानसिक स्थिति में गिरावट को दर्शाता है। यह किसी व्यक्ति के आम जीवन को तहस-नहस करने की क्षमता रखता है। यह कोई विशिष्ट बीमारी नहीं है, बल्कि एक व्यापक शब्द है जो अल्जाइमर रोग सहित कई प्रकार की मेडिकल कंडीशन में आम है। इस स्थिति में व्यक्ति की याददाश्त, उसका ध्यान, उसकी भाषा और समस्या-समाधान क्षमताएं प्रभावित होती हैं। इससे किसी का भी जीवन परेशानियों से भर जाता है। इसको ठीक करने के लिए अच्छे देखभाल की आवश्यकता होती है।
A moving and powerful rendition of Jerusalem 👏@alzheimerssoc | #CricketShouldBeUnforgettable pic.twitter.com/cMC37JWC96
— England Cricket (@englandcricket) July 29, 2023
पांचवें टेस्ट का तीसरा दिन
एशेज की बात करें तो केनिंग्टन ओवल में इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवां टेस्ट खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने पहली पारी में 283 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 295 रन बनाए और 12 रन की बढ़त हासिल की। तीसरे दिन इंग्लैंड की टीम बैटिंग करने उतरी। फिलहाल इंग्लिश टीम दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर रही है।
अब तक एशेज में क्या हुआ?
- इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट बर्मिंघम के एजबेस्ट स्टेडियम में खेला गया था। इस टेस्ट को ऑस्ट्रेलिया ने रोमांचक अंदाज में दो विकेट से अपने नाम किया था।
- इसके बाद लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने 43 रन से जीत हासिल की थी।
- तीसरा टेस्ट लीड्स के हेडिंग्ले में खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड ने वापसी करते हुए तीन विकेट से जीत हासिल की।
- मैनचेस्टर में खेले गए चौथे टेस्ट को जीतकर इंग्लैंड के पास बराबरी का मौका था, लेकिन बारिश ने इंग्लिश टीम की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
- चौथा टेस्ट ड्रॉ होते ही इंग्लैंड के एशेज जीतने की उम्मीदों पर पानी फिर गया। एशेज पर कब्जा जमाने के लिए इंग्लैंड को 3-2 से सीरीज जीतनी होती।
- एशेज सीरीज बराबर होने पर ट्रॉफी पिछले विजेता के पास जाती है। ऑस्ट्रेलिया ने पिछली एशेज सीरीज अपने नाम की थी।
- ऐसे में ऑस्ट्रेलिया ने इस ट्रॉफी को रिटेन किया। फिलहाल पांच मैचों की सीरीज में कंगारू 2-1 से आगे हैं।