फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Emotional speech by Bangladeshi all-rounder after first win in New Zealand, "My brothers haven't won anything here for the last 21 years"

BAN vs NZ: न्यूजीलैंड को उसी के घर में हराने के बाद बांग्लादेशी ऑलराउंडर का भावुक स्पीच, कही ये बात

Wed, 05 Jan 2022 11:59 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, माउंट माउंगानुई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, माउंट माउंगानुई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 05 Jan 2022 11:59 PM IST
सार

इबादत बांग्लादेशी क्रिकेटर होने के साथ-साथ बांग्लादेश एयरफोर्स के एक्टिव सैनिक भी हैं। क्रिकेटर बनने से पहले इबादत वॉलीबॉल खिलाड़ी थे। फरवरी 2019 में बांग्लादेश की टीम में इन्होंने डेब्यू किया था।

विज्ञापन
Emotional speech by Bangladeshi all-rounder after first win in New Zealand, "My brothers haven't won anything here for the last 21 years"
इबादत हुसैन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड के खिलाफ माउंट माउंगानुई में ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इस जीत के बाद बांग्लादेशी ऑलराउंडर इबादत हुसैन चौधरी भविष्य के क्रिकेटरों के लिए एक रोल मॉडल बन गए हैं। उन्होंने ना सिर्फ अपने प्रदर्शन के दम पर बल्कि मैच के बाद जिस तरह इंटरव्यू दिया, वह तारीफ के काबिल था। उनकी बातें बांग्लादेश के फैंस को बेहद पसंद आई है।
विज्ञापन


इबादत बांग्लादेशी क्रिकेटर होने के साथ-साथ बांग्लादेश एयरफोर्स के एक्टिव सैनिक भी हैं। क्रिकेटर बनने से पहले इबादत वॉलीबॉल खिलाड़ी थे। फरवरी 2019 में बांग्लादेश की टीम में इन्होंने डेब्यू किया था। इस दाएं हाथ के सीमर ने माउंट माउंगानुई में पहले टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


उन्होंने न्यूजीलैंड की दूसरी पारी में 46 रन देकर छह विकेट चटकाए और बांग्लादेश की आठ विकेट की जीत में अहम भूमिका निभाई। ये किसी भी प्रारूप में बांग्लादेश की न्यूजीलैंड में पहली जीत थी। इस दौरान इबादत का सेल्यूट सेलिब्रेशन भी काफी वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच के बाद इबादत ने कहा कि पूरी टीम ने इस बात की प्लानिंग की थी कि किसी भी तरह से न्यूजीलैंड को उन्हीं के घर में हराना है। उन्होंने कहा- मेरे भाइयों ने पिछले 21 साल से न्यूजीलैंड की धरती पर कोई जीत हासिल नहीं की थी। मैच से पहले हम सबने कसम खाई थी कि हमें ये मैच किसी भी हालत में जीतना है। न्यूजीलैंड इस समय टेस्ट चैंपियन है और अगर हम उन्हें अभी हरा सकते हैं, तो आने वाले समय में हमारी टीम न्यूजीलैंड को जरूर हराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed