फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ellyse Perry of RCB and Annabel Sutherland of Delhi Capitals withdrew from Women’s Premier League 2026

WPL 2026: एलिस पेरी और सदरलैंड ने डब्ल्यूपीएल के आगामी सत्र से नाम वापस लिया, निजी कारणों का दिया हवाला

Tue, 30 Dec 2025 05:56 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 30 Dec 2025 05:56 PM IST
सार

महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के चौथे संस्करण से एलिस पैरी और एनाबेल सदरलैंड ने नाम वापस ले लिया है। डब्ल्यूपीएल ने इनकी जगह रिप्लेसमेंट का एलान कर दिया है।

विज्ञापन
Ellyse Perry of RCB and Annabel Sutherland of Delhi Capitals withdrew from Women’s Premier League 2026
सदरलैंड और पेरी - फोटो : WPL

विस्तार

महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) का आगामी सत्र शुरू होने में अब ज्यादा समय शेष नहीं रह गया है, लेकिन इससे पहले ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और दिल्ली कैपिटल्स को झटका लगा है। आरसीबी की ऑलराउंडर एलिस पेरी और दिल्ली कैपिटल्स की अनाबेल सदरलैंड ने निजी कारणों का हवाला देते हुए टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया है। डब्ल्यूपीएल का चौथा सत्र नौ जनवरी से पांच फरवरी तक नवी मुंबई और वडोदरा में दो चरणों में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

ये दो खिलाड़ी आरसीबी और दिल्ली में लेंगी जगह
डब्ल्यूपीएल के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया की पेरी के स्थान पर भारतीय ऑलराउंडर सायली सतघरे आरसीबी की टीम में शामिल होंगी, जबकि उनकी हमवतन ऑलराउंडर सदरलैंड के स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स ने ऑस्ट्रेलिया की लेग स्पिनर अलाना किंग को टीम में शामिल किया है। डब्ल्यूपीएल ने कहा, ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी और एनाबेल सदरलैंड ने निजी कारणों से लीग के आगामी सत्र से अपना नाम वापस ले लिया है। आरसीबी ने पेरी की जगह सायली सतघारे को टीम में शामिल किया है। सतघारे 30 लाख रुपये के आधार मूल्य पर आरसीबी में शामिल होंगी। दिल्ली कैपिटल्स ने सदरलैंड की जगह अलाना किंग को टीम में शामिल किया है। ऑस्ट्रेलिया की इस लेग स्पिनर ने पिछले सत्र में यूपी वॉरियर्स का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने 27 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 27 विकेट लिये है। किंग 60 लाख रुपये की आधार कीमत पर दिल्ली की टीम में शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी वॉरियर्स ने बाएं हाथ की तेज गेंदबाज तारा नॉरिस की जगह भी ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर चार्ली नॉट को टीम में शामिल किया है। डब्लयूपीएल के शुरुआती सत्र में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाली नॉरिस को अगले साल नेपाल में होने वाले महिला टी20 विश्व कप क्वालीफायर के लिए अमेरिका की टीम में शामिल किया गया है। डब्ल्यूपीएल ने बताया, नॉट के साथ 10 लाख रुपये की आधार कीमत पर करार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed