फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Shafali Verma Smashes Maiden T20I Century, Creates Multiple Records at Asian Games 2026

एशियन गेम्स 2026: सेमीफाइनल में शेफाली का तूफानी शतक, लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी; नौ छक्के जड़कर रचा नया कीर्तिमान

Sun, 20 Sep 2026 01:09 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, निशिन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, निशिन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 20 Sep 2026 01:09 PM IST
सार

शेफाली वर्मा ने एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ 49 गेंदों पर नाबाद 100 रन की पारी खेली। यह उनका पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक है। इसके साथ ही वह एशियन गेम्स में शतक लगाने वाली पहली बल्लेबाज बनीं। शेफाली ने एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड भी बनाया।

विज्ञापन
Shafali Verma Smashes Maiden T20I Century, Creates Multiple Records at Asian Games 2026
शेफाली वर्मा - फोटो : IANS

विस्तार

एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट सेमीफाइनल में शेफाली वर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ तूफानी शतक लगाकर इतिहास रच दिया। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में भारतीय पारी की आखिरी गेंद पर शेफाली ने 49 गेंदों में अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक पूरा किया। वह 49 गेंदों पर नौ छक्कों और तीन चौकों की मदद से 100 रन बनाकर नाबाद रहीं। इस शतक के साथ शेफाली एशियन गेम्स के क्रिकेट इतिहास में शतक लगाने वाली पहली बल्लेबाज बन गईं। उनके शतक की मदद से भारत ने 20 ओवर में चार विकेट पर 195 रन बनाए और बांग्लादेश के सामने 196 रन का लक्ष्य रखा।

विज्ञापन

आखिरी गेंद पर पूरा किया शतक
शेफाली ने पारी के आखिरी गेंद पर चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया। यह उनके अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर का पहला शतक है। इसके साथ उन्होंने स्मृति मंधाना के भारतीय महिला क्रिकेट में सबसे तेज टी20 शतक के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली। मंधाना ने 2018 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 49 गेंदों में शतक लगाया था। अब शेफाली ने भी 49 गेंदों में शतक लगाकर इस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। शेफाली ने पारी की शुरुआत स्मृति मंधाना के साथ की थी। दोनों ने पहले विकेट के लिए छह ओवर में 72 रन जोड़े। मंधाना 19 गेंदों पर 37 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद जी कमलीनी तीन रन बनाकर पवेलियन लौटीं।

कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शेफाली का साथ दिया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 94 रन की साझेदारी की। हरमनप्रीत 33 गेंदों पर 40 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद ऋचा घोष दो रन बनाकर आउट हुईं, लेकिन शेफाली ने एक छोर संभाले रखा और आखिरी गेंद तक बल्लेबाजी करते हुए शतक पूरा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा रन
शेफाली ने इस शतक के साथ 2026 में महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने रनों की संख्या 815 तक पहुंचा दी। वह इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। दक्षिण अफ्रीका की लॉरा वोल्वार्ड्ट 824 रन के साथ शीर्ष पर हैं।
 

खिलाड़ी टीम साल रन
एल वोल्वार्ड्ट दक्षिण अफ्रीका 2026 824
शेफाली वर्मा भारत 2026 815
नताशा माइल्स हांगकांग 2026 800
ईशा ओझा यूएई 2025 779
यास्मिन दासवानी हॉन्गकॉन्ग 2026 779
स्मृति मंधाना भारत 2024 763
विज्ञापन

छक्कों में भी शेफाली का जलवा
शेफाली ने बांग्लादेश के खिलाफ अपनी शतकीय पारी में नौ छक्के लगाए। इसके साथ ही वह महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं। 2026 में उनके नाम 35 छक्के हो चुके हैं।
 
खिलाड़ी साल छक्के हर छक्के के लिए गेंद
शेफाली वर्मा 2026 35 14.31
चमारी अटापट्टू 2024 32 17.75
चमारी अटापट्टू 2026 25 19.84
हरमनप्रीत कौर 2018 25 21.00
सोफी डिवाइन 2018 21 15.62
सोफी डिवाइन 2020 21 18.52
फातिमा सना 2026 21 15.76

एक पारी में नौ छक्के, रिकॉर्ड की बराबरी
बांग्लादेश के खिलाफ नौ छक्के लगाकर शेफाली ने महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली। वह इस सूची में वेस्टइंडीज की डीएंड्रा डॉटिन और हेली मैथ्यूज के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं।
 
खिलाड़ी टीम विपक्षी स्थान छक्के साल
डीएंड्रा डॉटिन वेस्टइंडीज दक्षिण अफ्रीका बैसेटेरे 9 2010
हेली मैथ्यूज वेस्टइंडीज आयरलैंड डबलिन 9 2019
शेफाली वर्मा भारत बांग्लादेश निशिन 9 2026
सोफी डिवाइन न्यूजीलैंड भारत बंगलूरू 8 2015
हरमनप्रीत कौर भारत न्यूजीलैंड प्रोविडेंस 8 2018

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर
शेफाली वर्मा ने इस मैच में शतक जड़ा और उन्होंने स्मृति मंधाना के 2024 के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर का रिकॉर्ड आठ का है। मंधाना ने 2024 में आठ बार 50+ स्कोर किया था, जबकि शेफाली ने 2026 में आठ बार यह कारनामा किया है। मिताली राज ने 2016 में सात और हॉन्गकॉन्ग की नताशा माइल्स ने 2026 में सात 50+ स्कोर बनाए हैं।
 
खिलाड़ी साल 50+ स्कोर
स्मृति मंधाना 2024 8
शेफाली वर्मा 2026 8
मिताली राज 2016 7
नताशा माइल्स 2026 7

मंधाना के रिकॉर्ड की बराबरी
शेफाली के 49 गेंदों में शतक ने उन्हें स्मृति मंधाना के साथ एक खास रिकॉर्ड में खड़ा कर दिया है। मंधाना ने 2018 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 49 गेंदों में शतक लगाया था। अब शेफाली भी 49 गेंदों में शतक लगाने वाली भारतीय महिला बल्लेबाज हैं। शेफाली के शतक की सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने इसे भारतीय पारी की आखिरी गेंद पर पूरा किया। उनके नाबाद 100 रन ने भारत को 195 रन के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया और एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में बांग्लादेश के सामने 196 रन का लक्ष्य रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed