{"_id":"22753fbb3c2372388fac1f7bc8f9a8bf","slug":"eden-gardens-4th-mistake-at-4th-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईडन में 4 दिन में 4 बड़ी गलतियां ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ईडन में 4 दिन में 4 बड़ी गलतियां
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 08 Nov 2013 06:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसा लगता है कि कोलकाता में सचिन तेंदुलकर का अंतिम टेस्ट मैच खेल के बजाए गलतियों के कारण याद किया जाएगा।
विज्ञापन
ईडन गार्डंस में मैच के तीसरे दिन भी एक गलत फैसला हुआ। इससे पहले दूसरे दिन मास्टर ब्लास्टर को भी 10 रन के निजी स्कोर पर अंपायर के गलत फैसले का शिकार होना पड़ा था।
सचिन तेंदुलकर जब क्रीज पर बड़ी पारी खेलने की तैयारी कर रहे थे, उसी समय अंपायर नाइजल लॉन्ग के एक गलत फैसले से उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा।
अंपायरों ने लगातार दूसरे दिन भी गलत फैसला दिया है। आज रोहित शर्मा जब आराम से खेलते हुए दोहरे शतक की ओर बढ़ रहे थे, तभी अंपायर केटलबर्ग ने उन्हें पगबाधा करार दे दिया।
विज्ञापन
पारमौल के ओवर में आउट हुए रोहित
भारतीय पारी का 124वां ओवर वीरासैमी पारमौल फेंक रहे थे। इस ओवर की पहली गेंद पर रोहित शॉट नहीं लगाना चाहते थे, सो उन्होंने विकेट की लाइन से बाहर उसे पैड से खेलने का फैसला किया।
विज्ञापन
जब बॉल, पैड पर लगी तो वह ऑफ-स्टंप से बाहर था। लेकिन अंपायर ने विवादित फैसला देते हुए उंगली उठा दी।
रोहित जब आउट हुए, उस समय 177 रन बनाकर खेल रहे थे और अपने पहले ही टेस्ट मैच में दोहरे शतक के रिकॉर्ड से कुछ दूरी पर थे।
अंपायर के फैसले से बल्लेबाज रोहित शर्मा काफी निराश दिखे। दर्शकों ने उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए जोरदार अंदाज में तालियों के साथ उत्साहवर्धन किया।
नाम पर दो बार हुई गफलत
कोलकाता टेस्ट शुरू होने से पहले ईडन गार्डंस में दो बार नाम को लेकर गलती हुई।
टेस्ट मैच शुरू होने से पूर्व स्कोर बोर्ड स्क्रीन के ऊपर सचिन तेंदुलकर का नाम अंग्रेजी में गलत लिखा था। दो दिन तक यह गलती बने रहने के बाद जब कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इसे देखा तो उसे हटा दिया गया।
इसके बाद कैब ने टेस्ट मैच के पहले दिन एक और हास्यास्पद गलती कर डाली। ईडन में अपना अंतिम टेस्ट खेल रहे सचिन की पत्नी अंजलि तेंदुलकर जब स्टेडियम में पहुंची तो उनका जोरदार स्वागत किया गया।
लेकिन उनके स्टेडियम पहुंचने पर इलेक्ट्रॉनिक स्कोरबोर्ड पर अंजलि का स्वागत करते हुए 'मिस्टर अंजलि' वाला संदेश चला दिया गया।
अंजलि और उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर पहले दिन लंच ब्रेक से पहले स्टेडियम में पहुंचे तो स्कोरबोर्ड पर उनके नाम के साथ स्वागत संदेश चलाया गया। दोनों प्रेसिडेंट बॉक्स में बैठे थे।
उनके स्वागत के लिए इलेक्ट्रॉनिक स्कोरबोर्ड पर गलत संदेश चला दिया जो कुछ देर तक चलता रहा।